Cheapest 125 CC Scooter in India: Suzuki Access 125, Jupiter 125, Activa 125, Fascino 125 में कौन है बेस्ट स्कूटर?


Last Updated:

Cheapest 125 CC Scooter in India: अगर आप 125cc सेगमेंट में नया स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो बाजार में Suzuki Access 125, TVS Jupiter 125, Honda Activa 125 और Yamaha Fascino 125 जैसे कई मजबूत विकल्प मौजूद हैं. लेकिन सवाल ये है कि इन चारों में से आपके लिए सबसे बेस्ट कौन सा है? कोई माइलेज में आगे है, तो कोई फीचर्स और स्टाइल में बाजी मारता है. इस रिपोर्ट में हम इन सभी स्कूटर्स का कीमत, परफॉर्मेंस, फीचर्स और यूज के हिसाब से डिटेल कंपैरिजन कर रहे हैं, जिससे आपका फैसला आसान हो जाएगा.

Suzuki Access 125: ये भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला 125cc स्कूटर है. इसका रेट्रो डिज़ाइन और क्रोम फ़िनिश इसे प्रीमियम लुक देते हैं. इसमें 124 cc का इंजन लगा है, जो 8.7 PS की पावर जेनरेट करता है. इसकी दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹81,105 से शुरू होती है. ये अपनी स्मूथ राइडिंग क्वालिटी और पल्सेटिंग पिकअप के लिए काफी पॉपुलर है.

2026 मॉडल में सुजुकी ने ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ नए डिजिटल कंसोल और TFT डिस्प्ले के विकल्प दिए हैं. इसमें मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और एलईडी हेडलाइट जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं. इसका वजन काफी हल्का (103 kg) है, जिससे इसे सिटी ट्रैफिक में चलाना बहुत आसान हो जाता है. माइलेज के मामले में भी ये 47-50 kmpl का अच्छा एवरेज देता है.

TVS Jupiter 125: ये अपनी कैटेगरी में सबसे प्रैक्टिकल स्कूटर माना जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत अंडर-सीट स्टोरेज है, जिसमें दो हेलमेट आसानी से आ जाते हैं. इसमें 124.8 cc का इंजन मिलता है, जो 8.15 PS की पावर देता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹84,190 है. आरामदायक राइडिंग के लिए इसमें लंबी सीट और गैस-चार्ज्ड मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फीचर्स की बात करें तो इसमें SmartXonnect टेक्नोलॉजी मिलती है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन की सुविधा देती है. इसमें एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग (आगे की तरफ) दी गई है, जिससे पेट्रोल भरवाते समय सीट से उतरने की जरूरत नहीं पड़ती. इसका माइलेज लगभग 50 kmpl के करीब है. ये उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो फैमिली के लिए एक भरोसेमंद स्कूटर चाहते हैं.

Honda Activa 125: इसे अपनी मजबूती और रीसेल वैल्यू के लिए जाना जाता है. इसमें 124 सीसी का PGM-FI इंजन है, जो बेहद साइलेंट है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹91,128 के आसपास है. होंडा ने इसमें H-Smart टेक्नोलॉजी पेश की है, जिससे आप बिना चाबी लगाए स्कूटर स्टार्ट कर सकते हैं और लॉक खोल सकते हैं. ये स्कूटर मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद बना हुआ है.

एक्टिवा 125 में मेटल बॉडी का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे अन्य स्कूटर्स से ज्यादा टिकाऊ बनाता है. इसमें कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इसका सस्पेंशन खराब रास्तों पर भी झटकों को अच्छी तरह ऑब्जर्व कर लेता है. अगर आप लंबी दूरी तय करते हैं और मेंटेनेंस का झंझट नहीं चाहते, तो ये आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस है.

Yamaha Fascino 125: ये अपने यूरोपीय स्टाइल और कर्वी डिजाइन की वजह से काफी अलग नजर आता है. इसकी सबसे बड़ी यूएसपी हाइब्रिड पावर असिस्ट टेक्नोलॉजी है, जो ढलान या ओवरटेकिंग के समय अच्छा टॉर्क देती है. शुरुआती कीमत ₹92,919 (एक्स-शोरूम) है. ये सेगमेंट का सबसे हल्का स्कूटर है (सिर्फ 99 kg), जिससे इसे संभालना बेहद आसान है.

फसिनो में ऑटोमैटिक स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम मिलता है, जो ट्रैफिक सिग्नल पर फ्यूल बचाता है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ नया डिजिटल मीटर और S वेरिएंट में नेविगेशन भी दिया गया है. इसके ग्लॉसी और मैट कलर्स यूथ को खूब आकर्षित करते हैं. ये स्कूटर उन लोगों के लिए है, जो स्टाइल और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन खोज रहे हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link