Last Updated:
Tata Nexon Pure+ PS अब ₹10 लाख से कम कीमत में पैनोरमिक सनरूफ देने वाली भारत की पहली SUV बन गई है. ₹9.59 लाख की शुरुआती कीमत वाले इस नए वेरिएंट में प्रीमियम फीचर्स, 6 एयरबैग्स, बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन और दमदार पेट्रोल-डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं. टाटा ने इसे Nexon की 10 लाख यूनिट बिक्री के मौके पर लॉन्च किया है. जानिए क्या इसे सेगमेंट का नया वैल्यू-फॉर-मनी SUV बनाता है.

Tata Nexon का सस्ता पैनोरमिक सनरूफ वाला वेरिएंट लॉन्च किया गया है.
Tata Motors ने Nexon Range में नया Pure+ PS वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. ये भारत की पहली कार बन गई है, जिसमें 10 लाख रुपये से कम एक्स-शोरूम कीमत पर पैनोरमिक सनरूफ मिल रहा है. दिल्ली एक्स-शोरूम पर पेट्रोल MT वेरिएंट की कीमत ₹9.59 लाख रखी गई है. ये लॉन्च नेक्सॉन के 10 लाख यूनिट्स की बिक्री के मौके पर किया गया है.
Pure+ PS वेरिएंट प्रीमियम फीचर्स को किफायती कीमत पर उपलब्ध कराकर कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट करता है. पहले पैनोरमिक सनरूफ हायर वेरिएंट्स तक सीमित था, लेकिन अब ये मिड-स्पेक Pure+ ट्रिम में आ गया है. वॉइस असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ के साथ ये कार नए खरीदारों के लिए और आकर्षक हो गई है. खासकर उन लोगों के लिए जो, बजट में रहकर प्रीमियम फील चाहते हैं. आइए डिज़ाइन से लेकर इंजन-माइलेज डिटेल पर नज़र डालते हैं.
डिज़ाइन और इंटीरियर
टाटा नेक्सॉन का डिज़ाइन हमेशा से बोल्ड और मस्कुलर रहा है. Pure+ PS वेरिएंट में भी वही आकर्षक स्टाइलिंग जारी है. LED DRLs के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, कनेक्टेड LED टेललैंप्स, डुअल-टोन कलर ऑप्शन्स और रूफ रेल्स दिए गए हैं. 208 mm का ग्राउंड क्लियरेंस इसे भारतीय सड़कों पर मजबूत बनाता है. नया वेरिएंट पैनोरमिक सनरूफ के साथ और प्रीमियम लुक देता है.
केबिन स्पेशियस और मॉडर्न है. 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 6-स्पीकर साउंड सिस्टम, रियर AC वेंट्स, फ्रंट आर्मरेस्ट, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और ऑटो-फोल्डिंग ORVMs जैसे फीचर्स इसे आरामदायक बनाते हैं. पैनोरमिक सनरूफ केबिन को वेंटिलेटेड और प्रीमियम फील देता है. मैटेरियल क्वालिटी अच्छी है और फिट-फिनिश टाटा के हाई स्टैंडर्ड को मेंटेन करता है.
फीचर्स और सेफ्टी
इस वेरिएंट में वॉइस कमांड से खुलने वाला पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो LED हेडलैंप्स, HD रियर कैमरा और इलेक्ट्रिक ORVMs जैसे फीचर्स मिलते हैं. 10.25 इंच डिस्प्ले हरमन सिस्टम से लैस है. ये फीचर्स इसे सेगमेंट में कंपटीटिव बनाते हैं.
नेक्सॉन 5-स्टार ग्लोबल NCAP और भारत NCAP रेटिंग वाली सुरक्षित SUV है. Pure+ PS में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड हैं. साथ में ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड, ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS और 360° कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. मजबूत स्ट्रक्चर और एडवांस्ड सेफ्टी टेक्नोलॉजी इसे फैमिली कार के लिए परफेक्ट बनाती हैं.
इंजन और माइलेज
ये वेरिएंट कई पावरट्रेन ऑप्शन्स के साथ उपलब्ध है. पावर और माइलेज जान लीजिए-
- 1.2L टर्बो पेट्रोल: 120 PS पावर, 170 Nm टॉर्क, 6-स्पीड MT/AMT और माइलेज लगभग 17.44 kmpl
- 1.5L टर्बो डीजल: 115 PS पावर, 260 Nm टॉर्क, MT/AMT. और माइलेज लगभग 23 kmpl.
About the Author
न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें