Automobile

Cheapest Twin Cylinder CNG Cars in India: ये हैं देश की सबसे सस्ती ट्विन सिलेंडर वाली CNG कारें, Tiago से Exter तक कीमत और माइलेज जानिए

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 11, 2026
6 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Cheapest Twin Cylinder CNG Cars in India: अगर आप कम बजट में ज्यादा माइलेज और बेहतर बूट स्पेस वाली CNG कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी वाले ये मॉडल आपके लिए परफेक्ट हैं. Tata Tiago से लेकर Hyundai Exter तक, ये कारें न सिर्फ किफायती हैं बल्कि फीचर्स और प्रैक्टिकलिटी में भी आगे हैं. जानिए कौन सी कार आपके बजट और जरूरत के हिसाब से सबसे बेहतर विकल्प है.

ये हैं देश की सबसे सस्ती ट्विन सिलेंडर वाली CNG कार, जानिए कीमत-खासियतZoom

Cheapest Twin Cylinder CNG Cars in India

Tata Tiago iCNG: ये मौजूदा समय में भारत की सबसे किफायती ट्विन-सिलेंडर CNG कार है. इसमें कंपनी का iCNG सेटअप मिलता है, जिसमें दो छोटे सिलेंडर बूट फ्लोर के नीचे फिट किए गए हैं. इससे लगेज स्पेस काफी हद तक बचा रहता है और कार ज्यादा प्रैक्टिकल बन जाती है.
ये कार 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो CNG मोड में भी स्मूद परफॉर्मेंस देता है. लगभग 26 km/kg माइलेज के साथ ये सिटी ड्राइव के लिए बढ़िया विकल्प है. कम कीमत, आसान मेंटेनेंस और भरोसेमंद इंजन इसे पहली कार खरीदने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बनाते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹5,53,990 से शुरू होती है.
Tata Punch iCNG: पंच सीएनजी देश की पहली माइक्रो SUV है, जिसमें ट्विन-सिलेंडर CNG टेक्नोलॉजी दी गई है. इसका मजबूत डिजाइन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और बेहतर रोड प्रेजेंस इसे हैचबैक से अलग बनाते हैं. बूट स्पेस भी डुअल सिलेंडर के बावजूद उपयोगी रहता है.
इसमें 1.2-लीटर इंजन मिलता है, जो CNG पर संतुलित पावर देता है. करीब 26 km/kg माइलेज और सेफ्टी फीचर्स जैसे डुअल एयरबैग व मजबूत बॉडी इसे फैमिली यूज के लिए उपयुक्त बनाते हैं. ये उन लोगों के लिए सही है, जो कम बजट में SUV जैसा अनुभव चाहते हैं. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6,74,990 से शुरू होती है.
Tata Altroz iCNG: ये प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ आती है. इसका स्टाइलिश डिजाइन, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग इसे खास बनाती हैं. डुअल सिलेंडर सेटअप के कारण बूट स्पेस भी अच्छी तरह मैनेज हो जाता है.
ये कार 1.2-लीटर इंजन के साथ आती है और स्मूद ड्राइविंग अनुभव देती है. माइलेज करीब 26 km/kg है, जो इसे डेली यूज के लिए किफायती बनाता है. इसमें बड़ा टचस्क्रीन, प्रीमियम इंटीरियर और बेहतर कम्फर्ट मिलता है, जो इसे अपनी क्लास में मजबूत विकल्प बनाता है. कंपनी इसे ₹7,21,890 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है.
Hyundai Exter CNG: ये कंपनी की पहली कार है जिसमें डुअल-सिलेंडर CNG सेटअप दिया गया है. इसका बॉक्सी डिजाइन, कॉम्पैक्ट साइज और मॉडर्न फीचर्स इसे युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाते हैं. बूट स्पेस भी काफी हद तक यूज़फुल बना रहता है.
ये 1.2-लीटर इंजन के साथ आती है और लगभग 27 km/kg तक माइलेज देती है. इसमें डिजिटल क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और कई कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं. जो ग्राहक फीचर्स और माइलेज दोनों चाहते हैं, उनके लिए ये एक बैलेंस्ड ऑप्शन है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹6,99,900 से शुरू होती है.
Hyundai Grand i10 Nios CNG: ये एक प्रैक्टिकल और कम्फर्टेबल हैचबैक है, जिसमें ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है. इसका डिज़ाइन सिंपल लेकिन प्रीमियम लगता है और शहर में ड्राइविंग के लिए इसका साइज बिल्कुल सही है. बूट स्पेस भी डुअल सिलेंडर के बावजूद काम का रहता है.
ये 1.2-लीटर इंजन के साथ आती है और करीब 27 km/kg माइलेज देती है. कार में स्मूद ड्राइविंग, अच्छा केबिन स्पेस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलता है. डेली कम्यूट और फैमिली यूज के लिए ये एक सुरक्षित और किफायती विकल्प माना जाता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7,22,000 से शुरू होती है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।