AI Tools

Chrome यूजर्स की मौज! अब AI की मदद से सेकेंडों में हो जाएंगे सारे काम, बदल जाएगा सर्च करने का तरीका

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 13, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Chrome
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Chrome-Gemini Integration: इंटरनेट ब्राउज़िंग का तरीका अब तेजी से बदलने वाला है. Google ने भारत में अपने लोकप्रिय ब्राउज़र Chrome के अंदर ही Gemini AI को शामिल कर दिया है. इसका मकसद यह है कि यूजर्स को जानकारी खोजने या काम करने के लिए बार-बार अलग-अलग टैब खोलने की जरूरत न पड़े. अब ब्राउजर के भीतर ही एक AI असिस्टेंट मौजूद रहेगा जिससे यूज़र सीधे बातचीत कर सकेंगे. यह फीचर वेबसाइट पढ़ते समय जानकारी समझने, रिसर्च करने और कई काम जल्दी पूरा करने में मदद करेगा.

Chrome के अंदर ही मिलेगा Gemini

अब Chrome इस्तेमाल करते समय यूज़र्स को अलग से AI चैटबॉट खोलने की जरूरत नहीं होगी. Gmini सीधे ब्राउजर में ही मौजूद रहेगा और जिस वेबपेज को आप देख रहे होंगे उसी से जुड़ी जानकारी तुरंत समझा सकेगा. अगर कोई लंबा आर्टिकल पढ़ रहे हैं तो Gemini उसका छोटा सार बता सकता है. किसी खास जानकारी के बारे में सवाल पूछने पर वह तुरंत जवाब भी दे सकता है. इतना ही नहीं, यह एक साथ कई खुले टैब को भी समझकर तुलना या जानकारी का सार निकाल सकता है.

AI साइड पैनल से आसान मल्टीटास्किंग

Chrome में एक खास AI साइड पैनल दिया गया है जहां से यूज़र Gemini से बातचीत कर सकते हैं. यह पैनल ब्राउजिंग के दौरान अलग-अलग काम करने में मदद करेगा. उदाहरण के तौर पर अगर आप किसी ब्लॉग को पढ़ रहे हैं तो Gemini उससे जरूरी बातें निकालकर बता सकता है. ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अलग-अलग वेबसाइट पर मौजूद कीमतों की तुलना भी यह AI कर सकता है. इसके अलावा यात्रा की योजना बनाना या किसी विषय पर रिसर्च करना भी काफी आसान हो जाएगा.

Auto Browse फीचर करेगा कई काम अपने आप

Gemini का सबसे दिलचस्प फीचर Auto Browse माना जा रहा है. यह एक ऐसा AI सिस्टम है जो समझ सकता है कि यूज़र क्या करना चाहता है और उसी के अनुसार ब्राउजर में काम पूरा करने की कोशिश करता है. मान लीजिए आप किसी शहर में होटल ढूंढ रहे हैं. आमतौर पर कई वेबसाइट खोलकर कीमतों की तुलना करनी पड़ती है. लेकिन Auto Browse अलग-अलग साइट्स से जानकारी लेकर खुद तुलना कर सकता है और बेहतर विकल्प सुझा सकता है.

ब्राउजर में ही मिलेगा AI इमेज एडिटर

Chrome में एक AI आधारित इमेज एडिटिंग टूल भी दिया गया है जिसका नाम Nano Banana है. इसकी मदद से यूज़र बिना किसी अलग ऐप डाउनलोड किए सीधे ब्राउजर के अंदर तस्वीरों में बदलाव कर सकते हैं. यूजर को सिर्फ तस्वीर अपलोड करके टेक्स्ट में बताना होगा कि उन्हें क्या बदलाव चाहिए. इसके बाद AI उसी के अनुसार तस्वीर में एडिट कर देगा.

Google Apps के साथ भी करेगा काम

Gemini केवल ब्राउजिंग तक सीमित नहीं है. यह Gmail, Google Maps और Google Calendar जैसे कई Google ऐप्स के साथ भी काम कर सकता है. इससे ईमेल लिखना, मैसेज भेजना, घूमने की जगह ढूंढना या अन्य डिजिटल काम करना और भी आसान हो जाएगा.

कई भारतीय भाषाओं में भी मिलेगा सपोर्ट

Gemini की एक खास बात यह भी है कि यह कई भाषाओं में काम कर सकता है. भारत में यूजर इसे हिंदी, बंगाली, मराठी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और गुजराती समेत 50 से ज्यादा भाषाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसका मतलब है कि भारतीय यूजर्स अपनी पसंद की भाषा में AI से बातचीत कर पाएंगे और जानकारी हासिल कर सकेंगे.

अभी इन डिवाइस पर उपलब्ध

फिलहाल Chrome में Gemini का यह फीचर डेस्कटॉप और iOS डिवाइस पर उपलब्ध कराया गया है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में यह Android ब्राउज़र में भी देखने को मिलेगा. Google Chrome को धीरे-धीरे एक ऐसे स्मार्ट प्लेटफॉर्म में बदलने की कोशिश कर रहा है, जहां यूजर केवल वेबसाइट देखने के बजाय AI की मदद से कई काम आसानी से कर सकें.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।