Auto News

delhi ncr में पुराने कमर्शियल वाहन स्क्रैप करने पर 10 साल तक मोटर टैक्स छूट, जानें पूरी योजना

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On August 21, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

delhi ncr में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और पर्यावरण की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. शहर की सड़कों पर घूम रहे पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले व्यावसायिक वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने का फैसला लिया गया है. इन वाहनों से निकलने वाला धुआं न केवल हवा को जहरीला बना रहा है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डाल रहा है. नई योजना के तहत जो लोग अपने पुराने वाहन को स्क्रैप करवाकर नया वाहन खरीदेंगे, उन्हें मोटर टैक्स में दस साल तक की छूट मिलेगी.

साथ ही रजिस्ट्रेशन शुल्क समेत कई अन्य सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा. शर्त सिर्फ इतनी है कि पुराने वाहन को आधिकारिक रूप से स्क्रैप करवाना होगा. अगर केवल यूपी के गाज़ियाबाद जिले की बात करें, तो यहां में यूरो-1 से यूरो-4 स्टैंडर्ड वाले ऐसे वाहनों की संख्या पांच हजार से अधिक बताई जा रही है. अगर मालिक इन वाहनों को स्क्रैप करवाते हैं तो उन्हें योजना का सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. ये पहल पर्यावरण सुधार के साथ-साथ नई तकनीक और कम प्रदूषण वाले वाहनों को बढ़ावा देने का भी प्रयास है.

योजना का मुख्य उद्देश्य

सरकार का मुख्य लक्ष्य एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना और पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार लाना है. पुराने व्यावसायिक वाहन अधिक धुआं छोड़ते हैं, इसलिए इन्हें सड़कों से हटाने का फैसला किया गया है.

क्या लाभ मिलेगा

नया वाहन खरीदने पर मोटर टैक्स में दस साल की छूट दी जाएगी. रजिस्ट्रेशन शुल्क में भी राहत मिलेगी. ये सुविधाएं केवल उन्हीं लोगों को उपलब्ध होंगी, जो अपने पुराने वाहन को स्क्रैप करवाएंगे.

आगे की प्रक्रिया

वाहन मालिकों को आधिकारिक स्क्रैपिंग सेंटर पर जाकर पुराना वाहन जमा कराना होगा. इसके बाद नया वाहन खरीदने पर छूट का लाभ मिलेगा. ये योजना पर्यावरण संरक्षण के साथ स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक ठोस कदम है. अगर आप पुरानी गाड़ी बेचकर नई कार/बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो सुनहरा मौका है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।