बिजनस एड वेल्थ
- 03 फरवरी से बुध तृतीय भाव में रहते सप्तम भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से बिजनस में छोटे कामों से बड़ा फायदा होगा. भाई बहन या पड़ोसी के जरिए मौका मिल सकता है. तो क्या करें? नए संपर्क बनाइए, पुराने रिश्ते जोड़िए. आंख कान खुले रखिए.
- 05 फरवरी से तृतीय भाव में शुक्र-राहु की युति होने से आप कुछ नया करना चाहेंगे, बड़ा दांव खेलना चाहेंगे. पर रुकावटें आएंगी. जो चमक रहा है वो सोना नहीं भी हो सकता है. सावधानी क्या रखें? पैसा लगाने से पहले दस बार सोचिए. जल्दबाजी में फैसला मत लीजिए.
- 13 फरवरी से तृतीय भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहने से दुकान या ऑफिस सजेगा संवरेगा. कर्मचारियों से रिश्ते बेहतर होंगे. निवेश के फैसले में भ्रम होगा. क्या करें? नए कॉन्टेक्ट अभी साइन मत कीजिए। पुराने काम पहले निपटाइए.
- शनि-राहु का 2-12 का सम्बध रहने से कैश फ्लो गड़बड़ा सकता है. कभी पैसा आएगा, कभी सूखा. पुराना बकाया वसूलने में दिक्कत होगी. कागजी काम में गलती हो सकती है. समझदारी क्या है? हर कागज दो बार पढ़िए.
- 5,6,7,13,14,22,24 फरवरी को व्यापार में नाम होगा. बड़े लोगों से मुलाकात होगी. सरकारी काम बन सकते हैं. मेहनत का फल जरूर मिलेगा. बस बैठे मत रहिए.
- 22 फरवरी तक मंगल द्वितीय भाव में उच्च के होकर विराजित होने से अचानक बड़ा मौका ला सकता है. विदेश या ऑनलाइन बिजनेस में तरक्की होगी. पहले जांचिए, फिर आगे बढ़िए.
- सप्तम भाव में विराजित गुरू की पाचवीं दृष्टि एकादश भाव पर होने से जो काम अटके थे, चलने लगेंगे. पैसों की आवक शुरू होगी. अधूरी deals पूरी होंगी। यह समय है पुराने हिसाब साफ करने का। बकाया वसूलिए, देना है तो दीजिए.
- प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले ले सकते हैं। घर, दुकान, ऑफिस की जगह बदल सकती है.
जॉब एंड प्रॉफेशन
- 03 फरवरी से दशम भाव के लॉर्ड बुध तृतीय भाव में राहु के साथ जड़त्व दोष बनाएगे जिससे बॉस से टकराव हो सकता है। आप अपने तरीके से काम करना चाहेंगे पर ऊपर वाले की मर्जी कुछ और होगी। प्रोजेक्ट reject हो सकता है.
- 04 फरवरी तक शुक्र द्वितीय भाव में रहते षष्ठ भाव व दशम भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी. प्रेजेंटेशन में छा जाएंगे. ट्रेनिंग का मौका मिल सकता है. क्या करें? अपनी बात बोलने से मत डरिए। जो चुप रहेगा, पीछे रह जाएगा.
- 1,2,10,11,12,20,21,28 फरवरी को ईमेल गलत जा सकते हैं। टीम में गलतफहमी होगी। पुराना issue फिर से सिर उठा सकता है. सावधानी क्या? हर जरूरी बात लिखकर रखिए. मौखिक बात पर भरोसा मत कीजिए.
- 13 फरवरी से सूर्य तृतीय भाव में बुध के साथ बुधादित्य योग बनाए होने से यह करियर के लिए सबसे अच्छा समय है. प्रमोशन के चांस हैं. सैलेरी बढ़ सकती है. बड़े लोगों की नजर आप पर है.
- शनिचतुर्थ भाव में रहते तीसरी व सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से नौकरी में बोरियत हो सकती है. रोज का काम बोरिंग लगेगा.
- मन करेगा कि क्या यही करना है जिंदगी भर? पर समझिए, यह phase है। अभी जॉब स्विच का फैसला मत लीजिए.
- 23फरवरीसे तृतीय भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से विदेश में काम का चांस मिल सकता है. नई technology से जुड़ा काम आ सकता है पर सावधान रहिए, हर ऑफिर को सीधे मत मान लीजिए.
- रुकेहुए प्रोजेक्ट चलने लगेंगे. टीम में समझ बनेगी. यह समय है अपनी बात रखने का. सैलेरी हाइक चाहते हैं तो अब बोलिए.
- ऑफिसमें आपकी पोस्टिंग मजबूत होगी. जो लोग आपको कम समझते थे, वो रिस्पेक्ट करेंगे.
फैमिली लाइफ, लव लाइफ एंड रिलेशनशिप
- 05फरवरीसे शुक्र तृतीय भाव में रहते गुरू से नवम-पंचम सम्बध रहने से अपनी बात रख पाएंगे. जो दिल में है वो कह पाएंगे. क्या करें? बातचीत से रिश्ते मजबूत कीजिए. पर सिर्फ बोलिए मत, सुनिए भी.
- 05फरवरीसे तृतीय भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहने से ग्रैंड सेलिब्रेश की उम्मीद रखिए. क्या करें? महंगे तौहफों से ज्यादा समय दें. यही असली प्यार है.
- गुरू-शनिका 4-10 का सम्बध रहने से प्यार में गंभीरता आएगी. कमिटमेंट की बात हो सकती है. आपका मन कहेगा भागो, पर दिल कहेगा रुको. समझिए, हर बंधन बोझ नहीं होता. सही इंसान के साथ कमिटमेंट आजादी से भी प्यारी है.
- 13फरवरीसे तृतीय भाव में सूर्य, बुध, शुक्र की युति होने से प्यार में प्रेक्टिकल बातें आएंगी. रोमांस कम, जिम्मेदारी ज्यादा दिखेगी. याद रखिए, प्यार सिर्फ कैंडल लाइट डिनर नहीं, साथ में जिम्मेदारी निभाना भी है.
- 5,6,7,13,14,24,25,27फरवरीको पुराना कोई इंसान वापस आ सकता है. Ex का message आ सकता है पर सावधान रहिए, भावनाओं में बहकर फैसला मत लीजिए जो छूटा, शायद छूटना जरूरी था.
- शनि-केतुका षडाष्टक सम्बध रहने से घर में मन नहीं लगेगा. माता पिता से थोड़ी दूरी महसूस होगी पर इसका मतलब यह नहीं कि परिवार को इग्नोर करें. फर्ज निभाइए. परिवार आपकी जड़ है
- गलतफहमियांदूर होंगी. Partner से झगड़ा था तो सुलह होगी. कोई खास मिल सकता है पर जल्दी में किसी को हां मत बोलिए.
- परिवारपर फोकस बढ़ेगा. घर में फंक्शन हो सकता है. रिश्ता सीरियस है तो घर वालों से मिलवाने का प्लान बन सकता है.
स्टूडेंट्स एंड लर्नर्स
- महीनेकी शुरूआत से 12 फरवरी तक द्वितीय भाव में सूर्य-मंगल का पराक्रम योग रहने से नई चीजें सीखने में मजा आएगा. सेमिनार में जाने का मौका मिलेगा. क्या करें? कोई नया कोर्स करना चाहते हैं तो यही सही समय है.
- 03फरवरीसे बुध तृतीय भाव में रहते पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहने से पढ़ाई बोरिंग लगेगी. मन नहीं लगेगा. पर हार मत मानिए. छोटे छोटे गोल्स बनाइए. एक चैप्टर बस इतना फोकस कीजिए.
- 3फरवरीसे तृतीय भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष रहने से पढ़ा हुआ भूल सकते हैं. नोट्स में गलती हो सकती है. क्या करें? सब कुछ लिखकर रखिए.
- 22फरवरीतक मंगल द्वितीय भाव में रहते चौथी दृष्टि पंचम भाव पर होने से हायर स्टडीज की प्लानिंग है तो अच्छा समय है.
- 23फरवरीसे तृतीय भाव में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, राहु की युति होने से स्कॉलरशिप मिल सकती है.अच्छे कॉलेज में एडमिशन के चांस होंगे. शॉर्टकट न अपनाएं
हेल्थ एंड ट्रेवल
- 04फरवरीतक शुक्र द्वितीय भाव में रहते षष्ठ भाव से नवम-पंचम सम्बध रहने से Energy अच्छी रहेगी। काम करने का मन करेगा। पर याद रखिए, इतना मत भागिए कि थक जाएं. शरीर की सुनिए.
- 13फरवरीसे तृतीय भाव में सूर्य-राहु का ग्रहण दोष व 23 फरवरी से मंगल-राहु का अंगारक दोष रहने से तनाव बढ़ेगा. नींद कम आएगी. सिर दर्द हो सकता है. पेट खराब हो सकता है.
- 15 फरवरी के बाद फैमेली के साथ या जॉब, बिजनस के लिए कि गई यात्रा आपके लिए अच्छी रहेगी.
- बाहर का खाना कम कीजिए. सावधानी हिप्स में दर्द हो सकता है. लंबे समय तक बैठे रहते हैं तो बीच में वॉक करें.
उपाय
09 फरवरी सीताअष्टमी पर माता सीता को लाल पुष्प की माला अर्पित करें और गुड़ का भोग लगाएं व ऊँ श्री रामचंद्राय नमः मंत्र का जाप करें.
15 फरवरी महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर गन्ने का रस और हल्दी चढ़ाते हुए ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। गरीबों को वस्त्र और खाद्य सामग्री दान करें.
27 फरवरी आमलकी एकादशी पर श्री विष्णु भगवान की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और भगवान को एकाक्षी नारियल अर्पित करना चाहिए. पूजा के बाद भगवान को चढ़ाए एकाक्षी नारियल को एक पीले रंग के कपड़े में बांधकर, संभालकर अपने पास रख लें.
Singh February Rashifal 2026: सिंह फरवरी राशिफल, पुराने क्लाइंट की समस्या फिर आएगी, शॉर्टकट से बचें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

