Dhanu Weekly Rashifal 2026 (8 to 14 February): फरवरी 2026 महीने का दूसरा सप्ताह 8 से 14 फरवरी का समय धनु राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. धनु राशि वाले ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानें अपना भविष्यफल, यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.
धनु साप्ताहिक राशिफल
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस दौरान करियर और कारोबार में आ रही कुछ अड़चनें आपको परेशान कर सकती हैं, वहीं घर-परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता भी बनी रह सकती है. ऐसे में बेवजह चिंता करने के बजाय शांत मन से समाधान पर ध्यान देना अधिक लाभकारी रहेगा.
सप्ताह का पूर्वार्ध काफी व्यस्तता और भागदौड़ भरा रह सकता है. छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. धैर्य और निरंतर प्रयास से ही सफलता मिलने की संभावना रहेगी. सप्ताह के मध्य में शत्रुओं या विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है. किसी भी काम में लापरवाही या जल्दबाजी से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है.
आर्थिक मामलों में भी सतर्कता जरूरी रहेगी। धन का लेन-देन सोच-समझकर करें और किसी भी जोखिम भरी योजना में निवेश करने से फिलहाल बचें. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी महत्वपूर्ण कार्य में परिजनों या सहयोगियों का अपेक्षित साथ न मिलने से मन खिन्न रह सकता है.
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय थोड़ा संवेदनशील रह सकता है, खासकर पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें. रिश्तों में संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसे वादे न करें जिन्हें निभाना कठिन हो. प्रेम संबंधों में भी संयम और समझदारी से कदम बढ़ाना बेहतर रहेगा.
उपाय: मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए नियमित रूप से विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.

