Dibrugarh-gomtinagar Amrut Bharat Weekly Express Will Run Regularly From 30th – Gorakhpur News

सतीश कुमार
2 Min Read


– डिब्रूगढ़ से शुक्रवार और गोमतीनगर से प्रत्येक रविवार को चलेगी ट्रेन

– गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या धाम, बाराबंकी होकर जाएगी

अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। गोरखपुर होकर जाने वाली 15949/15950 डिब्रूगढ़-गोमती नगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित शेड्यूल रेल प्रशासन ने जारी कर दिया है। ट्रेन डिब्रूगढ़ से 30 जनवरी से तथा गोमतीनगर से 01 फरवरी से चलेगी।

एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 15949 डिब्रूगढ़-गोमती नगर अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार को डिब्रूगढ़ से रात 9:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन कामाख्या से सुबह 08:02 बजे छूटकर तीसरे दिन गोरखपुर से सुबह 07:00 बजे पहुंचेगी और बस्ती, अयोध्या धाम, बाराबंकी होकर गोमती नगर दोपहर 1:30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में, 15950 गोमती नगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 01 फरवरी से प्रत्येक रविवार को गोमतीनगर से शाम 6:40 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से देर रात 02:00 बजे छूटकर तीसरे दिन डिब्रूगढ़ दोपहर 12:40 बजे पहुंचेगी। इस अमृत भारत ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 07, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10, एसएलआरडी के 02 तथा पेंट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

सीपीआरओ ने बताया कि यह ट्रेन आकर्षण डिजाइन और आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। कवच सिस्टम से युक्त इस ट्रेन में सेमी ऑटोमैटिक कपलर, क्रैश ट्यूब और ईपी-असिस्टेड ब्रेक सिस्टम लगाए गए हैं, जिससे आपात स्थिति में तुरंत ब्रेक लग सके। इसके सभी कोच पूरी तरह से सील्ड गैंगवे और वैक्यूम एवैक्यूएशन सिस्टम से युक्त हैं। ट्रेन में दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं।



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment