Digital banking users के लिए राहत भरी खबर है। RBI ने Monetary Policy meeting में digital fraud victims के लिए एक बड़ा proposal पेश किया है। Draft guidelines के मुताबिक, छोटे value के digital fraud मामलों में customers को नुकसान का 85% या maximum ₹25,000 तक compensation मिल सकता है। खास बात यह है कि गलती से OTP या PIN share करने पर भी ग्राहक इस compensation का हकदार हो सकता है। यह सुविधा life में केवल एक बार मिलेगी। Senior citizens की बढ़ती fraud risk को देखते हुए extra authentication जैसे सुरक्षा उपाय भी proposed हैं। हालांकि, ये अभी draft rules हैं।

