EA Server Down: कई देशों के गेमर्स हुए परेशान, कनेक्टिविटी और लॉग-इन करने में आ रही दिक्कत

सतीश कुमार
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

EA Server Down: इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स का सर्वर गुरुवार को डाउन हो गया, जिसके चलते गेमर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सर्वर डाउन होने के कारण कई देशों के गेमर्स ऑनलाइन गेम्स और दूसरी सर्विसेस यूज नहीं कर पा रहे हैं. गेमर्स का कहना है कि उन्हें अपने अकाउंट में लॉग-इन, मैच ज्वॉइन करने और गेम खेलने के दौरान कनेक्शन बनाए रखने में दिक्कत आ रही है. इसे लेकर गेमर्स सोशल मीडिया पर शिकायतें कर रहे हैं.

गेमर्स को आ रहीं ये दिक्कतें

इंटरनेट आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार, अधिकतर यूजर्स को कनेक्टिविटी में इश्यू आ रहा है. आउटेज को रिपोर्ट करने वाले करीब 54 प्रतिशत यूजर ने सर्वर कनेक्शन में इश्यू बताया है. वहीं करीब 18 प्रतिशत यूजर्स ने गेमप्ले डिसरप्शन, 16 प्रतिशत ने लॉग-इन से जुड़ी प्रॉब्लम को रिपोर्ट किया है. गेमर्स का कहना है कि सर्वर डाउन होने से EA FC Ultimate Team पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है.

कंपनी के रिस्पॉन्स का इंतजार

अभी तक EA की तरफ से सर्वर डाउन होने के कारणों को लेकर कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है और न ही यह बताया गया है कि इस प्रॉब्लम को कब तक ठीक कर लिया जाएगा. हालांकि, कुछ यूजर्स ने सर्विस के रिस्टोर होने की बात कही है, लेकिन यह प्रॉब्लम पूरी तरह फिक्स नहीं हुई है.

यूट्यूब भी हो गई थी डाउन

EA सर्वर की तरह बीते दिन यूट्यूब की सर्विस भी डाउन हो गई थी. अमेरिका समेत कई देशों में करोड़ों यूजर्स इससे प्रभावित हुए थे. YouTube ऐप, YouTube Music और YouTube Kids पर भी सर्वर डाउन होने का असर पड़ा था. इससे लोगों के मोबाइल में यूट्यूब लोड नहीं हो पा रही थी ‘समथिंग वेंट रॉन्ग’ का एरर मैसेज दिख रहा था. बाद में यूट्यूब ने बताया कि वीडियो रिकमंडेशन सिस्टम में आई तकनीकी खामी के कारण यह प्रॉब्लम आ रही थी.

ये भी पढ़ें-

लैपटॉप खरीदते समय जेब को लगेगा झटका! Lenovo के बाद अब Dell और HP ने भी की कीमतें बढ़ाने की तैयारी



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.