संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:50 AM IST

लालगंज क्षेत के चकपंचम गांव के पास पटरी से उतरा डीजल रेल इंजन।
{“_id”:”697a616ddedc48ed7608a398″,”slug”:”engine-derailed-on-coach-factory-line-raebareli-news-c-101-1-slko1034-149914-2026-01-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Raebareli News: कोच फैक्टरी की लाइन पर पटरी से उतरा इंजन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:50 AM IST

लालगंज क्षेत के चकपंचम गांव के पास पटरी से उतरा डीजल रेल इंजन।
लालगंज। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) में नई बोगियां लेने के लिए जा रहा डीजल इंजन बुधवार को दोपहर लगभग ढाई बजे पटरी से उतर गया। यह घटना लालगंज स्टेशन से फैक्टरी जाने वाली रेल लाइन पर चकपंचम गांव के पास हुई। इससे स्टेशन और कोच फैक्टरी के बीच आवागमन ठप हो गया। लखनऊ से एक्सीडेंटल रिलीफ ट्रेन (एआरटी) पहुंच गई है। राहत कार्य शुरू कर दिया गया है।
आरेडिका में नए कोच बनने के बाद उनकी रेक तैयार कर लालगंज रेलवे स्टेशन लाते हैं और फिर रायबरेली स्टेशन पहुंचाते हैं, जहां से अलग-अलग जोन को कोच भेजते हैं। फैक्टरी से कोच लाने के लिए रायबरेली स्टेशन से ही इंजन भेजा जाता है। दोपहर में एक डीजल इंजन आया और कोच फैक्टरी जा रहा था। इसी बीच यह इंजन फैक्टरी जाने वाली रेल लाइन पर चक पंचम गांव में किमी. संख्या एमडीएफ-4 के पास पटरी से उतर गया। इंजन का अगला पहिया पटरी से उतरा है। इससे कोच फैक्टरी से आवागमन ठप हो गया।
एआरटी के पहुंचने के बाद राहत कार्य शुरू हुआ। घटना के कारणों की जांच भी कराई जा रही है। स्टेशन अधीक्षक शंभू नाथ सोनकर ने बताया कि इंजन का अगला पहिया पटरी से उतरा है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। जांच शुरू हो गई है।
