Etawah News ! समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जनवेद भोजवाल को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर जनवेद भोजवाल ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उसके लिए आभारी हैं।
भोजवाल ने कहा कि वह पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों पर पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करते हुए भुर्जी समाज को जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए वह जी-जान से जुटेंगे।