Falgun Month 2026: फाल्गुन कब से शुरू हो रहा है, इसका महत्व, नियम, व्रत त्योहार सब जानें

सतीश कुमार
3 Min Read


Falgun Month 2026: हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना फाल्गुन 2 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है, ये 3 मार्च 2026 तक रहेगा. . इस महीने की पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण इसका नाम फाल्गुन पड़ा है. इसे को आनंद और उल्लास का महीना कहा जाता है. इस महीने से धीरे-धीरे गर्मी की शुरुआत हो जाती है और ठंड कम होने लगती है.

फाल्गुन शिव पार्वती जी की विवाह वर्षगांठ यानी महाशिवरात्रि, राधा-कृष्ण का प्रिय त्योहार होली मनाया जाता है. फाल्गुन माह में क्या करना चाहिए, क्या न करें, इस माह का महत्व, नियम और व्रत-त्योहार जानें.

फाल्गुन माह में किसी पूजा करें

  • फाल्गुन माह में संतान प्राप्ति के लिए बाल कृष्ण, प्रेम और वैवाहिक जीवन में सुख के लिए युवा कृष्ण और ज्ञान और वैराग्य के लिए गुरु के रूप में श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए. इसके अलावा महाशिवरात्रि पर महादेव की आराधना करें.
  • मान्यता है कि चंद्रमा की उत्पत्ति फाल्गुन मास में हुई थी, इसी कारण मानसिक शांति और मन की स्थिरता के लिए इस माह चंद्रदेव की आराधना की जाती है.

फाल्गुन माह में क्या करें

  • फाल्गुन माह में मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं, जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नए बिजनेस की शुरुआत हो जाती है.
  • इस महीने भगवान श्रीकृष्ण और महादेव को गुलाल चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से जीवन खुशहाल होता है.
  • इस महीने में गाय की सेवा करनी चाहिए. ऐसा करना बहुत पुण्यदायी होता है.
  • इस माह में भगवान शिव का रुद्राभिषेक और श्रीकृष्ण के भजन-कीर्तन करने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है.
  • फाल्गुन मास में अन्न, वस्त्र, गुड़, चावल और तिल का दान करने से विशेष लाभ मिलता है.

फाल्गुन में क्या न करें

  • फाल्गुन महीने में मांस, मदिरा और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. इसके अलावा घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई रखें.
  • इस महीने में किसी के भी प्रति अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं लाना चाहिए.

फाल्गुन व्रत त्योहार 

  • 5 फरवरी –  संकष्टी चतुर्थी
  • 13 फरवरी – विजया एकादशी, कुम्भ संक्रांति
  • 14 फरवरी – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
  • 15 फरवरी – महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि
  • 17 फरवरी – फाल्गुन अमावस्या
  • 24 फरवरी – होलाष्टक शुरू
  • 27 फरवरी – आमलकी एकादशी
  • 28 फरवरी – प्रदोष व्रत (शुक्ल)

Holashtak 2026: होलाष्टक कब से होंगे शुरू,नोट करें डेट, इन 8 दिनों में बुरी शक्तियां रहती हैं सक्रिय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment