Farrukhabad local news : अगले 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट, कोल्ड वेव की चेतावनी, 24 दिसंबर तक रहेगा खराब मौसम

सतीश कुमार

Farrukhabad ,अमन शांति। मौसम विभाग ने आज 19 दिसंबर के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इन क्षेत्रों के जिलों में घना से अत्यधिक घना कोहरा छाया रहेगा। विजिबिलिटी भी शून्य रहेगी। 20 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना से अत्यंत घना कोहरा होने की संभावना है। विजिबिलिटी में भी काफी कमी आएगी। जबकि 21, 22, 23 और 24 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार येलो अलर्ट वाले क्षेत्रों में विजिबिलिटी 50 मीटर से 200 मीटर के बीच हो सकती है।

रेड अलर्ट का दिख रहा असर

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शीतलहर चलने की भी चेतावनी है। उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 19 दिसंबर को भी वेदर सिस्टम सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में एकदम से मौसम में परिवर्तन आया है। कोल्ड डे का भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में कानपुर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री बरेली का रिकॉर्ड किया गया। अभी 24-25 दिसंबर तक मौसम इसी प्रकार रहने की संभावना है।

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
1 Comment