Fatehpur: बेटे की दबिश से भड़का हिस्ट्रीशीटर, पेट्रोल डाल लगाई आग..पुलिस चौकी में घुसा, कानपुर रेफर

सतीश कुमार
2 Min Read

Fatehpur News: बहुआ कस्बे में, बेटे की तलाश में आई पुलिस से आक्रोशित हिस्ट्रीशीटर ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली और चौकी में घुस गया। गंभीर हालत में उसे कानपुर हैलट रेफर किया गया है।

फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस से आक्रोशित एक हिस्ट्रीशीटर पिता ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और जलती हुई हालत में पुलिस चौकी में घुस गया। गंभीर रूप से झुलसे हिस्ट्रीशीटर को कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ललौली पुलिस सोमवार रात करीब नौ बजे बहुआ के राजनगर निवासी हिस्ट्रीशीटर नारेंद्र सिंह उर्फ शैलू सिंह के बेटे लक्ष्य प्रताप सिंह को पकड़ने गई थी। लक्ष्य प्रताप पर कुछ माह पहले पीआरवी सिपाहियों से मारपीट और हमले का आरोप है।

पेट्रोल डालकर लगा ली आग
पुलिस को देखकर लक्ष्य प्रताप सिंह मौके से भाग गया। पुलिस ने उसके छोटे भाई गौरांग सिंह को पकड़ा, लेकिन पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया। इससे आक्रोशित हिस्ट्रीशीटर नारेंद्र सिंह उर्फ शैलू सिंह पुलिस पर दबाव बनाने के लिए बहुआ चौकी के पास अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और जलती हुई हालत में चौकी के अंदर घुसकर हंगामा किया।

शैलू सिंह हिस्ट्रीशीटर और नशेबाज है
चौकी में मौजूद होमगार्ड और स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, तब तक वह पेट और हाथ में बुरी तरह झुलस चुका था। चौकी प्रभारी अम्बरीष मिश्रा ने घायल को परिजनों के साथ पहले सीएचसी गाजीपुर भेजा, जहाँ से उसे सदर अस्पताल और फिर कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि नारेंद्र सिंह उर्फ शैलू सिंह हिस्ट्रीशीटर और नशेबाज है, जिसका कस्बे में आतंक है। वह पुलिस और जनता पर दबाव बनाने के लिए आए दिन ब्लेड मारने या सिर फोड़ने जैसी हरकतें करता रहता है।

TAGGED:
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment