FD की जगह दूसरे निवेश ऑप्शन खोज रहे हैं? पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने मिलेंगे 9000 रुपये, जानें डिटेल

सतीश कुमार
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Post Office Investment Plan: भारतीय निवेशकों में से ज्यादातर लोग अपने पैसों को सुरक्षित जगह पर निवेश करना पसंद करते हैं. जहां पर भले ही रिटर्न थोड़ा कम हो पर निवेश से नियमित कमाई होती रहे. इसी वजह से ज्यादातर लोग बैंक एफडी जैसे विकल्पों का चुनाव करते हैं. हालांकि, बैंक एफडी के अलावा पोस्ट ऑफिस की कुछ स्कीम्स भी हैं, जो निवेशकों को बेहतर रिटर्न के साथ सुरक्षा का भरोसा देती हैं.

इन्हीं में से एक है पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (MIS), जिसमें निवेश करके हर महीने करीब 9000 रुपये तक की आमदनी प्राप्त की जा सकती है. यह स्कीम खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो नियमित इनकम चाहते हैं. आइए जानते हैं कि इस स्कीम में बारे में……… 

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम 

पोस्ट ऑफिस में ऐसे तो कई तरह की स्कीम होती है, लेकिन नियमित आमदनी के लिए पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है. इस स्कीम के तहत एक बार पैसा निवेश करना होता है. इसके बाद आपकी धनराशि पर मिलने वाले ब्याज से इनकम होती है.

स्कीम के तहत निवेशकों को 7.4 फीसदी का ब्याज दर मिलता है. निवेशक इस स्कीम में 1000 रुपये से लेकर 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. वहीं, शादीशुदा जोड़े इस स्कीम में 15 लाख रुपये तक इंवेस्ट कर सकते हैं.

ऐसे होगा हर महीने 9000 रुपये की इनकम

अगर कोई निवेशक पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में अपनी पत्नी के साथ संयुक्त खाते के जरिए 15 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे मौजूदा 7.4 फीसदी सालाना ब्याज दर के अनुसार रिटर्न मिलता है.

यानी कि निवेशक को हर महीने करीब 9250 रुपये की नियमित कमाई होती है. वहीं, 5 साल की अवधि में सिर्फ ब्याज से ही लगभग 5.55 लाख रुपये का इनकम हो जाता है. जबकि निवेश की गई मूल राशि सुरक्षित रहती है.

यह भी पढ़ें: नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी! इन शहरों में रहने वालों की बढ़ सकती है इन-हैंड सैलरी, HRA पर सरकार दे सकती है टैक्स छूट



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.