Surya and Chandra Grahan 2026: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण, दोनों को ही अशुभ माना गया है. फरवरी 2026 में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण लग रहा है. सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को है. वहीं 3 मार्च 2026 को होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण लग रहा है. खास बात ये है कि ये ग्रहण 15 दिनों के अंदर होंगे, जिसके कारण किसी अनहोनी की आशंका बन रही है. हालांकि कुछ ज्योतिषी इसे सामान्य घटना बता रहे हैं.
फाल्गुन में 2 ग्रहण
फाल्गुन अमावस्या पर 17 फरवरी को सूर्य ग्रहण लग रहा है ये भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन 3 मार्च 2026 को दिखने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा. ग्रहण को शास्त्रों में अशुभ माना गया है. इसके प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है और व्यक्ति के जीवन पर इसका असर देखने को मिलता है.
क्या है संकेत
- 15 दिन में 2 ग्रहण होने से शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट आ सकती है. आग लगने की घटनाएं बढ़ सकती है.
- भूकंप और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं. किसी कानून के खिलाफ बड़ा आंदोलन हो सकता है.
- दो देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बन सकते हैं, जिसका असर पूरी दुनिया पर दिखाई देगा.
- युवाओं में आक्रोश देखने को मिलेगा.
- सत्ता संगठन में बदलाव होंगे. बड़े नेताओं का दुखद समाचार मिलने की संभावना.
ग्रहण में क्या करें, क्या नहीं
- भगवान के मंत्रों का जाप किया जाए, तो इसका नकारात्मक असर कम हो सकता है.
- ग्रहण काल को एक आध्यात्मिक साधना का समय माना जाता है. इस दौरान भगवान की मूर्तियों और तस्वीरों को छूना वर्जित होता है.
- गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के समय उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, क्योंकि यह समय संवेदनशील होता है.
- मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल में जो मंत्र जपे जाते हैं, वे जल्दी सिद्ध होते हैं. विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को इस दौरान मंत्रों का जाप करना चाहिए. इससे मां-बच्चा दोनों की सुरक्षा होती है.
- ग्रहण के दौरान बाहर जाने और सीधे सूर्य या चंद्र को देखने से बचें, क्योंकि इससे आंखों को नुकसान हो सकता है.
- ग्रहण के समय सोना और भोजन करना वर्जित माना जाता है, लेकिन गर्भवती महिलाएं स्वास्थ्य कारणों से ताजे फल, सात्विक भोजन और आवश्यक दवाइयां ले सकती हैं. पहले से बना खाना ग्रहण से पहले हटा लें और बाद में ताजा बनाएं.
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती 2026 में कब ? नोट करें डेट, मुहूर्त
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

