Technology

ईरान पर यूएस-इजराइल हमले के बाद Flightradar24 क्रैश! लाइव ग्लोबल मैप पर उड़ानें गायब, जानिए अब कैसे करें ट्रैकिंग

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On March 1, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

How to track Flight: मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच हवाई यात्रा पर बड़ा प्रभाव देखने को मिला. ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़राइल की संयुक्त कार्रवाई के बाद कई इलाकों में धमाकों की खबरें आईं. इसके तुरंत बाद कुछ देशों ने एहतियातन अपना एयरस्पेस बंद कर दिया. इसीलिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द, डायवर्ट या देरी का शिकार हो गईं.

इस तनावपूर्ण माहौल में हजारों यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन पर फ्लाइट की स्थिति जानने के लिए मशहूर ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Flightradar24 का रुख किया. लेकिन उसी समय यह सेवा भी तकनीकी दिक्कतों से जूझती नजर आई.

क्या सच में डाउन हो गया था Flightradar24?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अचानक बढ़े ट्रैफिक के कारण प्लेटफॉर्म पर अस्थायी समस्या देखने को मिली. कई यूजर्स ने शिकायत की कि वेबसाइट बहुत धीमी चल रही थी और मोबाइल ऐप ठीक से काम नहीं कर रही थी. लाइव मैप पर कुछ उड़ानें दिखाई नहीं दे रही थीं जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई.

आउटेज ट्रैकिंग साइट Downdetector के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर बाद शिकायतों में तेजी आई. लगभग 58 प्रतिशत यूजर्स ने वेबसाइट में दिक्कत बताई जबकि करीब 42 प्रतिशत लोगों को ऐप में समस्या आई.

एयरस्पेस बंद, उड़ानों पर बड़ा असर

तनाव बढ़ने के बाद कई मध्य-पूर्वी देशों ने अस्थायी रूप से अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया. इससे अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को अपनी उड़ानें रद्द करनी पड़ीं या वैकल्पिक मार्ग अपनाने पड़े. यात्रियों के लिए यह स्थिति बेहद उलझन भरी रही क्योंकि उन्हें अपने सफर की ताजा जानकारी तुरंत चाहिए थी.

लाइव ग्लोबल मैप पर ऐसे ट्रैक करें फ्लाइट

अगर आप किसी उड़ान की रीयल-टाइम जानकारी पाना चाहते हैं तो ऑनलाइन फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म की मदद ले सकते हैं. Flightradar24 जैसे प्लेटफॉर्म दुनिया भर के विमानों की गतिविधि को लाइव मैप पर दिखाते हैं.

यूजर वेबसाइट या एंड्रॉयड और iOS ऐप के जरिए लॉग-इन कर सकते हैं. सर्च बॉक्स में फ्लाइट नंबर, एयरलाइन का नाम या एयरपोर्ट डालते ही संबंधित जानकारी स्क्रीन पर आ जाती है. मैप पर दिख रहे विमान पर क्लिक करने से विस्तृत विवरण खुल जाता है.

कौन-कौन सी जानकारी मिलती है?

प्लेटफॉर्म पर फ्लाइट नंबर, एयरलाइन का नाम, विमान का प्रकार, रजिस्ट्रेशन, प्रस्थान और आगमन एयरपोर्ट जैसी अहम जानकारियां मिलती हैं. इसके अलावा विमान की स्पीड, ऊंचाई और रूट भी देखा जा सकता है.

एयरपोर्ट सेक्शन में लाइव अराइवल-डिपार्चर बोर्ड, देरी की सूचना और मौसम से जुड़ी जानकारी उपलब्ध रहती है. प्रीमियम यूजर्स 3D व्यू मोड के जरिए पायलट के नजरिए से उड़ान का अनुभव भी ले सकते हैं.

साथ ही, खास फ्लाइट या एयरलाइन के लिए अलर्ट सेट करने का विकल्प भी मौजूद है, जिससे स्टेटस अपडेट तुरंत मिल सके. ऑगमेंटेड रियलिटी फीचर के जरिए आसमान में उड़ रहे विमान की ओर फोन कैमरा करने पर उसकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर देखी जा सकती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।