Flipkart Goat Sale 2026 में इस iPhone के दाम धड़ाम से गिरे, मिल रहा है बेहद तगड़ा ऑफर



Flipkart Goat Sale 2026 में iPhone 16 Plus पर बहुत जबरदस्त ऑफर आ गया है। ऐसे में अगर आप भी सस्ती कीमत में आईफोन लेने की तैयारी में हैं तो हम आपको फ्लिपकार्ट पर चल रही बढ़िया डील के बारे में बताने जा रहे हैं। इससे आप बेहद सस्ती कीमत में iPhone 16 Plus खरीदकर अपना सपना पूरा कर सकते हैं। 

फ्लिपकार्ट गोट सेल में iPhone 16 Plus के 128 GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये से घटकर अब 77,900 रुपये हो गई है। इसी तरह 256 GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये से घटकर अब 87,900 रुपये हो चुकी है। 

सिर्फ इतना ही नहीं अगर आप इस आईफोन को फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 6000 रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप फोन को फ्लिपकार्ट एसबीआई कार्ड से लेंगे तो भी आप फोन पर 4000 रुपये का डिस्काउंट पा सकेंगे।  

इसके अलावा यहां 47,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है जिससे आप बेहद सस्ती कीमत में iPhone 16 Plus अपने घर ला सकेंगे। 

apple iPhone 16 Plus में A18 चिप है। बेस वेरिएंट में डुअल फ्यूजन रियर कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिसमें 48 MP का मेन बैक कैमरा और 12 MP का दूसरा अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। तो वहीं फोन में 12 MP का ट्रू डेप्थ फ्रंट कैमरा है। फोन के बैक कैमरे से 4K पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने की सुविधा मिलती है।  

यह फोन ब्लैक, व्हाइट, पिंक, Teal, और Ultra Marine जैसे कलर्स में आता है। ऐप्पल के अनुसार iPhone 16 Plus की बैटरी से 22 घंटे का वीडियो प्लेबैक मिलेगा। इस आईफोन का वजन 199 ग्राम है। यह आईफोन MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 

iPhone 16 प्लस में 6.7 इंच की स्क्रीन पर सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सिरेमिक शील्ड आईफोन को सुरक्षा प्रदान करती है। फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है जो पानी और धूल मिट्टी से सुरक्षा प्रदान करने का प्रमाण देती है। 



Source link