Last Updated:
Flopped Cars in India की कहानी सिर्फ खराब बिक्री तक सीमित नहीं है. इन कारों के साथ बॉलीवुड और क्रिकेट के बड़े सितारों की चमक भी जुड़ी थी. सचिन तेंदुलकर की Fiat Palio, आमिर खान की Datsun Go और अमिताभ बच्चन की Force One जैसी कारों को जबरदस्त प्रमोशन मिला, लेकिन भारतीय ग्राहकों का भरोसा नहीं जीत सकीं. जानिए आखिर क्यों स्टार पावर भी इन कारों को सफल नहीं बना पाई.
Fiat Palio: सचिन तेंदुलकर जैसे क्रिकेट आइकन ने इस हैचबैक को प्रमोट किया. आकर्षक डिजाइन, अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी लुक के बावजूद पब्लिक कनेक्ट नहीं बना पाई. 2000 के शुरुआती सालों में लॉन्च हुई ये कार कम बिक्री के कारण बाजार से गायब हो गई. सितारों की लोकप्रियता भी इसके फ्लॉप होने को रोक नहीं सकी.
Datsun Go: आमिर खान ने इस बजट कार का प्रमोशन किया. 1.2 लीटर इंजन वाली ये कार सबसे सस्ती ऑप्शन्स में से एक थी, लेकिन सेफ्टी फीचर्स की कमी और ब्रांड इमेज ने खरीदारों को दूर रखा. 2014 में लॉन्च के बाद कुछ सालों में ही बिक्री इतनी घटी कि कंपनी को इसे बंद करना पड़ा.
Force One: अमिताभ बच्चन के समर्थन के बावजूद ये 7-सीटर SUV फ्लॉप रही. ज्यादा कीमत, सीमित डीलर नेटवर्क और मार्केटिंग की कमी ने इसे नुकसान पहुंचाया. नया सेगमेंट बनाने की कोशिश असफल रही और 2017 में इसे डिस्कंटिन्यू कर दिया गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Fiat Punto: युवराज सिंह ने इस स्टाइलिश हैचबैक को प्रमोट किया था. जियोर्जेटो गिउजिरो का डिज़ाइन होने के बावजूद भारतीय खरीदारों की जरूरतों को पूरा नहीं कर सकी. कुछ साल बाद फेसलिफ्ट के बावजूद बिक्री नहीं बढ़ी और अंत में Fiat को भारत में चुनौतियां बढ़ गईं.
Mahindra KUV100: वरुण धवन के एंडोर्समेंट के साथ लॉन्च हुई ये क्रॉसओवर अपनी पहचान नहीं बना सकी. 1.2 लीटर mFalcon इंजन और यूनिक डिजाइन के बावजूद मार्केट में अपनी जगह नहीं बना पाई. कॉम्पिटिशन और ब्रांडिंग की कमी ने इसे औसत प्रदर्शन तक सीमित रखा.
Mahindra Verito: इस रेनॉल्ट लोगान-बेस्ड सेडान को जिमी शेरगिल ने प्रमोट किया था. महिंद्रा की विश्वसनीयता के बावजूद पुराना प्लेटफॉर्म, डेटेड लुक और कम फीचर्स ने इसे फ्लॉप बना दिया. पर्याप्त बिक्री न होने पर कंपनी को इसे डिस्कंटिन्यू करना पड़ा.
Chevrolet Aveo: सैफ अली खान और कपिल देव जैसे सितारों ने इसे एंडोर्स किया. अच्छी हैंडलिंग और परफॉर्मेंस के बावजूद महंगाई और मेंटेनेंस कॉस्ट ने भारतीय बाजार में इसे नाकाम कर दिया. GM के कई अन्य मॉडल्स की तरह ये भी लंबे समय तक नहीं टिक सकी.
Opel Corsa: अपने समय में आकर्षक हैचबैक रही Opel Corsa को भी सितारों ने प्रमोट किया, लेकिन जनरल मोटर्स की भारतीय स्ट्रैटजी और पार्ट्स उपलब्धता की समस्या ने इसे फ्लॉप बना दिया. अच्छी बिल्ड क्वालिटी के बावजूद बिक्री कम रहने से ब्रांड भारत में संघर्ष करता रहा.