Toyota Urban Cruiser Ebella की एंट्री से लेकर VinFast VF6 और VF7 को मिले 5-स्टार

News Publisher
3 Min Read

Auto News Weekly Wrap Up: इस सप्ताह भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में कई नए अपडेट देखने को मिले हैं, जिन्होंने कार खरीदारों और ऑटो इंथूजिआस्ट का ध्यान खींचा. टोयोटा ने अपना पहली इलेक्ट्रिक कार Toyota Urban Cruiser Ebella पेश की, जो कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में एंट्री का बड़ा कदम है. इसके साथ ही 2026 Skoda Kushaq Facelift ने एंट्री मारी, जिसमें नए डिजाइन, अतिरिक्त फीचर्स और प्रीमियम टच दिए गए हैं.

सेफ्टी के मामले में Tata Punch Facelift, vinfast VF6 और VF7 ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल की. Mahindra ने Thar Roxx Star Edition पेश किया, जो स्टाइलिश और स्पेशल एडिशन के रूप में आई है. ये खबरें भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फेसलिफ्ट मॉडल्स और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स की बढ़ती अहमियत के आस-पास की हैं. आइए, इन अपडेट्स के बारे में एक-एक करके जानते हैं.

Toyota Urban Cruiser Ebella की एंट्री

टोयोटा ने अपनी पहला बैटरी इलेक्ट्रिक कार Urban Cruiser Ebella पेश की है, जो e-Vitara प्लेटफॉर्म पर आधारित है. इसमें दो बैटरी ऑप्शन हैं. छोटी बैटरी के साथ 142 hp पावर और बड़ी बैटरी के साथ 172 hp मिलता है, जो 543 km तक की रेंज देने में सक्षम है. 9 कलर ऑप्शन, LED लाइटिंग, 18-इंच अलॉय व्हील्स और प्रीमियम फीचर्स के साथ ये जल्द ही लॉन्च होने वाली है.

2026 Skoda Kushaq Facelift अनवील

स्कोडा कुशाक का 2026 फेसलिफ्ट वर्जन भी इसी हफ्ते पेश किया गया, जिसमें मॉडर्न सॉलिड डिजाइन, शार्पर लाइन्स, नई LED लाइट्स और अपडेटेड बंपर हैं. इंटीरियर में मसाज सीट्स, बड़ा डिजिटल डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं. ये SUV मार्च 2026 में लॉन्च होगी, जो प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में और मजबूत होगी.

Mahindra Thar Roxx Star Edition लॉन्च

महिंद्रा ने Thar Roxx का स्पेशल Star Edition लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹16.85 लाख है. इसमें ग्लॉस ब्लैक ग्रिल, 19-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स, पियानो ब्लैक एलिमेंट्स और ऑल-ब्लैक इंटीरियर है. ये ऑफ-रोड SUV को स्टाइलिश लुक देता है.

Tata Punch Facelift को मिले 5-स्टार

टाटा पंच फेसलिफ्ट ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट और चाइल्ड प्रोटेक्शन दोनों में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है. ये टाटा की मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सेफ्टी फीचर्स का प्रमाण है, जो सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में इसे टॉप चॉइस बनाता है.

VinFast VF6 और VF7 निकलीं सेफ

VinFast की VF6 और VF7 दोनों EVs ने Bharat NCAP में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. VF6 ने एडल्ट में 27.13/32 और चाइल्ड में हाई स्कोर किया, जबकि VF7 ने 28.54/32 पॉइंट्स लिए. ये भारतीय बाजार में VinFast की सेफ्टी पर फोकस दिखाता है. इस तरह ये वीक ऑटो इंडस्ट्री के लिए काफी हैपनिंग था.

Share This Article
Follow:
Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *