Automobile

FY26 Car Sales: Maruti नंबर-1, Mahindra ने Tata को पछाड़ा | Indian Auto Market Report

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

इंडियन ऑटो मार्केट गुलजार है. FY26 की बात करें, तो पिछले वित्त वर्ष में दनादन सेल हुई है. सितंबर में हुए GST अपडेट के बाद मार्केट में काफी उछाल देखने को मिला था, जो अभी तक देखा जा सकता है. अगर कुल बिक्री की बात करें, तो वित्त वर्ष 2025-26 में 47,05,056 नई गाड़ियां बिकी हैं.

ये आंकड़ा वित्त वर्ष 2024-25 में बिकी इसकी कुल 41,63,927 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 13 प्रतिशत की बेहतरीन बढ़ोतरी को दर्शाता है. Maruti Suzuki हमेशा की तरह नंबर-1 रही. वहीं, Mahindra ने Tata Motors को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर खुद को काबिज़ किया है. आइए, कंपनी-वार सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

Maruti Suzuki

सेल के मामले में पहले नंबर पर मारुति सुजुकी है. पिछले FY इन्होंने कुल 18,68,386 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा FY 2025 में बिकी मारुति सुजुकी की कुल 16,73,729 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 11.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Mahindra

बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर महिंद्रा है. पिछले वित्त वर्ष में इन्होंने कुल 6,31,638 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इनकी कुल 5,17,081 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 22.2 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Tata Motors

लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी देसी कार कंपनी है. FY26 में इन्होंने कुल 6,13,513 यूनिट सेल की हैं. ये आंकड़ा वित्त वर्ष 2024-25 में बिकी इसकी कुल 5,35,863 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Hyundai

सेल के मामले में चौथे नंबर पर हुंडई है. पिछले वित्त वर्ष हुंडई को कुल 5,78,337 नए ग्राहक मिले हैं. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इनकी कुल 5,61,103 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 3.1 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी को दर्शाता है.

Toyota

उतार-चढ़ाव देखते हुए टोयोटा ने टॉप-5 कंपनियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. पिछले वित्त वर्ष में इनकी कुल 3,35,321 नई यूनिट सेल की गईं. ये आंकड़ा FY25 में बिकी इनकी कुल 2,78,458 यूनिट के मुकाबले सालाना स्तर पर आई 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी को दर्शाता है.

ऊपर बताई गई वित्त वर्ष 2025-26 की टॉप-5 कारों के अलावा पिछले महीने Kia India की 2,79,363 यूनिट, Skoda+VW+Audi की 1,10,070 यूनिट, MG की 66,080 यूनिट, Honda की 60,826 यूनिट, Renault की 39,060 यूनिट, Nissan की 22,505 यूनिट, Mercedes की 18,160 यूनिट, BMW की 17,301 यूनिट, Force की 9744 यूनिट, Citroen की 8403 यूनिट, jaguar की 5698 यूनिट, BYD की 5361 यूनिट, Jeep की 3315 यूनिट, Vinfast की 2390 यूनिट और अन्य कंपनियों की कुल 29,586 यूनिट सेल की गई हैं.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।