इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी परीक्षाओं में शामिल IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. GATE 2026 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब अपने सवालों के जवाब देखकर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका पेपर कैसा गया है. आंसर की 22 फरवरी 2026 को सभी विषयों के लिए जारी की गई है.
जो उम्मीदवार Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE) 2026 की परीक्षा में बैठे थे, वे इसकी प्रोविजनल आंसर की और अपनी रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को GOAPS पोर्टल पर लॉग इन करना होगा.
रिस्पॉन्स शीट से मिलेगा सही आकलन
आंसर की के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई गई है. रिस्पॉन्स शीट में उम्मीदवारों के द्वारा दिए गए सभी जवाब दर्ज होते हैं. उम्मीदवार आंसर की से मिलान कर यह समझ सकते हैं कि कितने सवाल सही हुए और कहां गलती हुई. इससे रिजल्ट से पहले ही संभावित स्कोर का अंदाजा लगाया जा सकता है.
25 फरवरी से खुलेगी आपत्ति विंडो
आईआईटी गुवाहाटी ने यह भी साफ किया है कि 25 फरवरी 2026 से आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की सुविधा शुरू होगी. अगर किसी उम्मीदवार को किसी सवाल या उसके जवाब में गलती लगती है, तो वह तय समय के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है. यह आपत्ति विंडो 28 फरवरी 2026 तक खुली रहेगी.
आपत्तियों की होगी पूरी जांच
आयोग ने बताया है कि उम्मीदवारों की ओर से दर्ज की गई सभी आपत्तियों की गहराई से जांच की जाएगी. अगर जांच में यह पाया जाता है कि किसी सवाल या जवाब में गलती है, तो उसमें सुधार किया जाएगा. इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर GATE 2026 का रिजल्ट तैयार होगा.
अभी फाइनल तारीख का इंतजार
फिलहाल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने को लेकर कोई अलग से नई तारीख घोषित नहीं की गई है. हालांकि GOAPS पोर्टल पर 25 से 28 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करने की जानकारी दी गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज करें.
GATE 2026 आंसर की कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले GATE 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होम पेज पर “Provisional Answer Key” के लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद GOAPS पोर्टल खुलेगा
- यहां अपना एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड दर्ज करें
- लॉग इन करने के बाद अपना विषय चुनें
- स्क्रीन पर आंसर की PDF खुल जाएगी
- अब अपनी रिस्पॉन्स शीट से मिलान करें
आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें
- सबसे पहले GOAPS पोर्टल पर जाएं
- एनरोलमेंट आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें
- “Answer Key Challenge” के विकल्प पर क्लिक करें
- जिस सवाल पर आपत्ति है, उसका नंबर चुनें
- सही जवाब का विकल्प चुनें
- अपने पक्ष में जरूरी दस्तावेज या सबूत अपलोड करें
- तय शुल्क का भुगतान करें
- आपत्ति सबमिट करें और उसकी कॉपी सेव कर लें
यह भी पढ़ें – पुलिस विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका, 12वीं पास के लिए बड़ी भर्ती; जानें पूरी डिटेल
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

