Automobile

Geely Auto AI i-HEV Hybrid: 45kmpl माइलेज के साथ बनाया Guinness Record, Toyota को चुनौती

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 14, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Geely Auto ने अपनी नई AI-आधारित i-HEV हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से ऑटो इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. कंपनी ने हाईवे टेस्ट में 45kmpl से ज्यादा माइलेज हासिल कर Guinness World Records बनाया. ये स्मार्ट सिस्टम रियल-टाइम डेटा के जरिए इंजन को ऑप्टिमाइज करता है. क्या ये टेक्नोलॉजी Toyota के हाइब्रिड दबदबे को खत्म कर देगी? पूरी खबर जानने के लिए पढ़ें.

ख़बरें फटाफट

एक लीटर में 45 KM! आ गई दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड तकनीकZoom

आ गई सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार

चीन की पॉपुलर ऑटोमोबाइल कंपनी Geely Auto ने हाल ही में अपनी नई AI-आधारित i-HEV इंटेलिजेंट हाइब्रिड तकनीक लॉन्च की है, जो पारंपरिक हाइब्रिड वाहनों में क्रांति लाने का दावा करती है. इस सिस्टम ने हाईवे टेस्ट में मात्र 2.22 लीटर प्रति 100 किलोमीटर (यानी लगभग 45.05 किमी प्रति लीटर) की फ्यूल खपत दर्ज की है, जिसे Guinness World Record के रूप में प्रमाणित किया गया है। ये उपलब्धि जापानी कंपनियों जैसे टोयोटा की हाइब्रिड तकनीक को सीधा चुनौती देती है.

Geely की i-HEV सिस्टम में AI-ड्रिवन एनर्जी मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है. ये प्लेटफॉर्म रियल टाइम में पर्यावरणीय स्थितियों जैसे तापमान, आर्द्रता और ऊंचाई का विश्लेषण करके इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के बीच एनर्जी सप्लाई को ऑप्टिमाइज करता है. इससे इंजन हमेशा अपनी पीक एफिशिएंसी रेंज में चलता रहता है, जिससे फ्यूल की बचत अधिकतम होती है. कंपनी का दावा है कि ये दुनिया का पहला हाइब्रिड सिस्टम है, जो AI क्लाउड पावर तकनीक का उपयोग करता है.

टेक्निकल स्पेसिफिकेशन

नई i-HEV सिस्टम में 1.5 लीटर गैसोलीन(पेट्रोल) इंजन को हाई-एफिशिएंसी इलेक्ट्रिक ड्राइव के साथ जोड़ा गया है. इंजन की थर्मल एफिशिएंसी 48.4% तक पहुंचती है, जो उद्योग में रिकॉर्ड स्तर की मानी जा रही है. इलेक्ट्रिक ड्राइव 230 kW (313 PS) की पावर जनरेट करता है, जिससे 0-30 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 1.84 सेकंड में हासिल हो जाती है. सिस्टम शहर की ट्रैफिक में कम स्पीड पर बेहतर मैन्यूवरेबिलिटी और ब्रेकिंग के दौरान कुशल एनर्जी रिकपरेशन प्रदान करता है.

Geely ने इस टेस्ट को चीन के हैनान (Hainan) द्वीप के हाईवे पर Emgrand मॉडल में किया. टेस्ट में AI सिस्टम ने रियल-टाइम डेटा का उपयोग करके इंजन को सबसे एफ़िशिएंट तरीके से चलाया. परिणामस्वरूप, 45 किमी/लीटर से अधिक की माइलेज हासिल हुई, जो सामान्य हाइब्रिड कारों से काफी बेहतर है. Guinness World Records ने इस उपलब्धि को आधिकारिक रूप से प्रमाणित किया हैय

जापानी कंपनियों को चुनौती

Geely का ये कदम जापानी हाइब्रिड डोमिनेंस को चुनौती देने के लिए उठाया गया है. टोयोटा जैसी कंपनियां दशकों से हाइब्रिड सेगमेंट पर राज कर रही हैं, लेकिन Geely का i-HEV न सिर्फ बेहतर फ्यूल एफिशियंसी बल्कि स्मार्ट ड्राइविंग फीचर्स भी प्रदान करता है. सिस्टम में पर्याप्त ऑनबोर्ड कंप्यूटिंग पावर है, जो इंटेलिजेंट ड्राइविंग, कॉकपिट और चेसिस को एक सेंट्रलाइज्ड AI ब्रेन के तहत जोड़ती है. जापानी मॉडल्स में अभी इस स्तर का इंटेलिजेंस उपलब्ध नहीं है.

फ्यूचर प्लान

कंपनी ने घोषणा की है कि i-HEV सिस्टम को इस साल Preface, Monjaro, Starray और Emgrand समेत कई मॉडल्स में रोलआउट किया जाएगा. इससे Geely की ग्लोबल प्रेजेंस और मजबूत होगी, खासकर उन बाजारों में जहां ईंधन की बचत और पर्यावरण अनुकूल तकनीक की मांग बढ़ रही है.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।