Gold Price Today: पिछले एक सप्ताह में सोने और चांदी की कीमतों ने निवेशकों को चौंका दिया है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े फैसलों और बयानों के चलते बाजार में लगातार हलचल बनी रही. जिसका असर इन बहुमूल्य धातुओं की कीमतों पर साफ नजर आया. इस दौरान मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना 13,489 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 46,899 रुपये प्रति किलो मजबूत हुई.
जबकि कॉमेक्स पर गोल्ड में 379.59 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर में 13.315 डॉलर प्रति औंस की तेजी दर्ज की गई. अगर आप आज सोना खरीदने का प्लान बना रहें हैं तो, आपको अपने शहर का ताजा भाव जरूर पता करना चाहिए. ताकि आपको किसी तरह का आर्थिक नुकसान न हो. आइए जानते हैं, 25 जनवरी को आपके शहर में सोना किस रेट पर बिक रहा है….
आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,410 रुपए
22 कैरेट – 1,47,050 रुपए
18 कैरेट – 1,20,340 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,260 रुपए
22 कैरेट – 1,46,900 रुपए
18 कैरेट – 1,20,190 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,59,490 रुपए
22 कैरेट – 1,47,500 रुपए
18 कैरेट – 1,23,000 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,260 रुपए
22 कैरेट – 1,49,900 रुपए
18 कैरेट – 1,20,190 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,310 रुपए
22 कैरेट – 1,46,950 रुपए
18 कैरेट – 1,20,240 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,410 रुपए
22 कैरेट – 1,47,050 रुपए
18 कैरेट – 1,20,340 रुपए
पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,310 रुपए
22 कैरेट – 1,46,950 रुपए
18 कैरेट – 1,20,240 रुपए
हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,60,260 रुपए
22 कैरेट – 1,46,900 रुपए
18 कैरेट – 1,20,190 रुपए
वैश्विक राजनीति से सोने में उतार-चढ़ाव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ग्रीनलैंड को लेकर दिए गए बयानों और कुछ यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने के फैसले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ गया था. इसका सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिला. जिससे इस बहुमूल्य धातु की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी.
हालांकि बाद में ट्रंप के दावोस में अपने फैसले से पीछे हटने के बाद कीमती धातुओं के दामों में एक दिन के भीतर तेज गिरावट भी दर्ज की गई थी. सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सोना-चांदी जैसे सेफ निवेश विकल्पों की ओर आकर्षित हो रहे हैं. जिससे इनकी कीमतों को लगातार सहारा मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: अकाउंट में नहीं है फूटी कौड़ी, फिर से UPI से कर सकेंगे धड़ाधड़ पेमेंट; जान लें क्या है तरीका?

