Gold-Silver Price Today: सोने की कीमतों में बीते लगभग 7 दिनों से तेजी देखी जा रही थी, जिस पर आज ब्रेक लगा है. अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और अमेरिका में कारोबार को लेकर बढ़ती आशंकाओं के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही थी. आज गुरुवार, 26 फरवरी को सोने-चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी जा रही है.
आज कितनी है सोने की कीमत?
आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो कल के मुकाबले 210 रुपये कम है. कल 24 कैरेट सोने की कीमत 1,61,890 रुपये थी. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत आज प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 1,48,200 रुपये है. इसमें भी बुधवार के मुकाबले 200 रुपये की कमी आई है. एक दिन पहले 10 ग्राम के 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,400 रुपये थी. इसी तरह से 18 कैरेट सोने का भाव भी कल के 1,21,420 रुपये के मुकाबले 160 रुपये सस्ती होकर 1,21,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है.
बुधवार को कितनी बढ़ी थी कीमत?
गुडरिटर्न्स के मुताबिक, बुधवार को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 11 रुपये प्रति ग्राम बढ़कर 16,189 रुपये प्रति ग्राम हो गया. बीते सात दिनों में 24 कैरेट सोने का दाम करीब 705 रुपये प्रति ग्राम बढ़ा है, यानी इसी दौरान 100 ग्राम का दाम करीब 70,500 रुपये बढ़ा है. इसी तरह से बुधवार को भारत में 22 कैरेट सोने का दाम 10 रुपये प्रति ग्राम बढ़कर 14,840 रुपये प्रति ग्राम हो गया और 18 कैरेट सोने का दाम 8 रुपये प्रति ग्राम बढ़कर 12,142 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया.
आज कितनी है कीमत?
- मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, केरल, बेंगलुरु, पुणे, नागपुर, भुवनेश्वर, विजयवाड़ा में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 16,168 रुपये, 22 कैरट सोने की कीमत 14,820 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 12,126 रुपये प्रति ग्राम है.
- दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, अयोध्या, चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 16,183 रुपये, 22 कैरट सोने की कीमत 14,835 रुपये और 18 कैरट सोने की कीमत 12,141 रुपये प्रति ग्राम है.
- चेन्नई, कोयंबटू, मदुरै, सेलम जैसे कई शहरों में आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 16,277 रुपये, 14,920 रुपये और 12,765 रुपये है.
चांदी की कितनी है कीमत?
आज 26 फरवरी को चांदी की भी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. MCX (Multi Commodity Exchange) पर चांदी की कीमत में 1-1.2 परसेंट की कमी आई है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे देश के प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव 2,84,900 रुपये है, जिसमें कल के मुकाबले प्रति किलो 100 रुपये तक की कमी आई है.
ये भी पढ़ें:
क्या अब छत पर लगने वाला सोलर पैनल हो जाएगा महंगा? ट्रंप के नए फरमान ने बढ़ाई सिरदर्दी

