Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में चल रहे विवाद का सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर दिख रहा है. पिछले कुछ दिनों से घरेलू सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है.
सोमवार के कारोबारी दिन राजधानी दिल्ली में इन बहुमूल्य धातुओं के दाम करीब 12 प्रतिशत तक उछल गए थे. चांदी ने तो 3 लाख के आंकड़े को छूआ था. वहीं, सोना 1.73 लाख रुपये तक पहुंच गया था. आइए जानते हैं, आज मंगलवार 3 मार्च को आपके शहर में सोना-चांदी का ताजा भाव क्या है…
चांदी का ताजा भाव
दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,950 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 29,500 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 3,150 रुपये चल रही है.
आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,70,170 रुपए
22 कैरेट – 1,56,000 रुपए
18 कैरेट – 1,27,670 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,70,020 रुपए
22 कैरेट – 1,55,850 रुपए
18 कैरेट – 1,27,520 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,70,730 रुपए
22 कैरेट – 1,56,500 रुपए
18 कैरेट – 1,34,000 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,70,020 रुपए
22 कैरेट – 1,55,850 रुपए
18 कैरेट – 1,27,520 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,70,070 रुपए
22 कैरेट – 1,55,900 रुपए
18 कैरेट – 1,27,570 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,70,170 रुपए
22 कैरेट – 1,56,000 रुपए
18 कैरेट – 1,27,670 रुपए
पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,70,070 रुपए
22 कैरेट – 1,55,900 रुपए
18 कैरेट – 1,27,570 रुपए
हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,70,020 रुपए
22 कैरेट – 1,55,850 रुपए
18 कैरेट – 1,27,520 रुपए
सुरक्षित निवेश की तलाश में सोना-चांदी की मांग बढ़ी
ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता गहरा गई है. जिसका असर निवेशकों की रणनीति पर भी दिख रहा है. निवेशक जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाते हुए अब सोना और चांदी जैसे सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं.
अस्थिर हालात में पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए निवेशक इन कीमती धातुओं पर दांव लगा रहे हैं. इस वजह से कीमतों को लगातार सपोर्ट मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: ईरान पर इजरायल के हमलों के बीच लगातार तीसरे दिन तेल में लगी आग, बढ़ा महंगाई का खतरा

