Gold Silver Price Today: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 9 मार्च को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि, वैश्विक स्तर पर जारी अनिश्चितताओं में अक्सर देखा जाता है कि इन बहुमूल्य धातुओं की कीमत बढ़ जाती है. लेकिन आज कीमतों में कमी है.
खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 अप्रैल, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा करीब 1139 रुपये फिसल गया था. वहीं चांदी की कीमतों में भी 3534 रुपये की गिरावट थी. एमसीएक्स पर गोल्ड वायदा 1,60,651 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,61,634 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.
9 मार्च की सुबह करीब 9:55 बजे, एमसीएक्स पर 2 अप्रैल का एक्सपायरी वाला गोल्ड 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,60,495 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. गोल्ड फ्यूचर वायदा शुरुआती कारोबार में 1,60,672 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था. आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में सोना-चांदी का ताजा भाव…
चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर 5 मई 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 1.32 फीसदी या 3,534 रुपये की गिरावट के साथ 2,64,751 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड कर रहा था. चांदी ने कारोबारी दिन की शुरुआत 2,67,497 रुपये पर की थी. दिन के कारोबार के दौरान चांदी का हाई लेवल 2,67,498 रुपये था.
दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 ग्राम चांदी आज 2,800 रुपये की दर पर बिक रहा है. वहीं, 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 28,000 रुपये खर्च करने होंगे. चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,900 रुपये चल रही है.
आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)
दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,63,790 रुपए
22 कैरेट – 1,50,140 रुपए
18 कैरेट – 1,22,870 रुपए
मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,63,630 रुपए
22 कैरेट – 1,49,990 रुपए
18 कैरेट – 1,22,720 रुपए
चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,63,090 रुपए
22 कैरेट – 1,49,500 रुपए
18 कैरेट – 1,30,000 रुपए
कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,63,630 रुपए
22 कैरेट – 1,49,990 रुपए
18 कैरेट – 1,22,720 रुपए
अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,63,690 रुपए
22 कैरेट – 1,50,040 रुपए
18 कैरेट – 1,22,770 रुपए
लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,61,830 रुपए
22 कैरेट – 1,48,350 रुपए
18 कैरेट – 1,21,410 रुपए
पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,61,730 रुपए
22 कैरेट – 1,48,250 रुपए
18 कैरेट – 1,21,310 रुपए
हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट – 1,61,680 रुपए
22 कैरेट – 1,48,200 रुपए
18 कैरेट – 1,21,260 रुपए
