Tech News

Google के नए Live AI फीचर्स की एंट्री! अब बोलकर हो जाएंगे सारे काम, जानें कैसे

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On September 5, 2026
2 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now


Google ने अपने AI इकोसिस्टम को और ज्यादा आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने Gmail Live, Docs Live और Keep Live फीचर्स को रोलआउट करना शुरू कर दिया है. इन फीचर्स का ऐलान Google I/O 2026 के दौरान किया गया था और पिछले कुछ समय से इनकी टेस्टिंग चल रही थी. अब इन्हें आम यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है.

इन तीनों फीचर्स की खासियत ये है कि यूजर को हर काम के लिए स्क्रीन पर टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. Gemini की मदद से Gmail, Google Docs और Google Keep के साथ आवाज के जरिए बातचीत की जा सकेगी.

Docs Live बनेगा आपका AI को-राइटर

आपको बता दें कि Google Docs Live को कंपनी एक तरह के हैंड्स-फ्री AI पार्टनर के रूप में पेश कर रही है. इसका इस्तेमाल शुरुआती ड्राफ्ट तैयार करने, समरी बनाने, प्रपोजल लिखने और दूसरे डॉक्यूमेंट तैयार करने में किया जा सकता है.

इसकी खासियत ये है कि Gemini केवल Docs में मौजूद जानकारी तक लिमिटेड नहीं रहेगा. जरूरत पड़ने पर ये Gmail, Drive, Chat और वेब से मिलने वाली जानकारी का इस्तेमाल भी कर सकता है. डॉक्यूमेंट तैयार करने से पहले Gemini उपलब्ध जानकारी का एक छोटा सा रिकैप दिखाएगा.

इसके बाद यूजर बोलकर बता सकता है कि किस तरह की जानकारी जोड़नी है और डॉक्यूमेंट का फॉर्मेट कैसा रखना है. Google Docs ऐप में फ्लोटिंग एक्शन बटन दबाने पर Create with voice ऑप्शन दिखाई देगा. इसी के जरिए Docs Live शुरू किया जा सकेगा.

Gmail Live से इनबॉक्स से करें बातचीत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Gmail Live का मकसद ईमेल ढूंढने और समझने के तरीके को आसान बनाना है. अब किसी पुराने ईमेल या लंबी ईमेल थ्रेड में जानकारी खोजने के लिए खुद एक-एक मैसेज पढ़ने की जरूरत नहीं होगी.

यूजर Gmail Live से सीधे सवाल पूछ सकता है और Gemini इनबॉक्स में मौजूद जानकारी के आधार पर जवाब देगा. इसके अलावा इसकी खास बात ये है कि बातचीत के दौरान बार-बार पूरी डिटेल्स बताने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.

अगर बीच में सब्जेक्ट बदलना हो तो बातचीत को तुरंत रोका भी जा सकता है. फुल-स्क्रीन इंटरफेस में बातचीत का ट्रांसक्रिप्ट दिखाई देगा और जवाब के साथ उससे जुड़े ईमेल के लिंक भी मिलेंगे.

इसे इस्तेमाल करने के लिए Gmail ऐप के सर्च बार में दिखाई देने वाले नए Live आइकन पर टैप करना होगा. फिलहाल ये सुविधा Android और iOS पर इंग्लिश लैंग्वेज में दुनियाभर में Google AI Plus, Pro और Ultra यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें: Google का AI धमाका! आने वाला है नया Gemini, जानें यूजर्स को क्या मिलेगा नया

Keep Live में बोलते ही बनेंगे नोट्स और लिस्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Google Keep Live उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जिन्हें अचानक कोई आइडिया, काम या जरूरी चीज याद आती है. इसमें यूजर बिना किसी तय फॉर्मेट के अपनी बात बोल सकता है और Gemini उस ऑडियो को समझकर मैनेज्ड लिस्ट तैयार कर देगा.

मसलन, अगर आप बोलते हैं कि आपको पेस्टो पास्ता बनाने के लिए जरूरी सामान खरीदना है तो Keep Live आपकी बात का मतलब समझकर उससे संबंधित शॉपिंग लिस्ट तैयार कर सकता है. एक ही सेशन में कई नोट्स बनाए जा सकते हैं. इतना ही नहीं, यूजर बाद में आवाज के जरिए नोट में बदलाव भी कर सकता है.

अभी किन यूजर्स को मिलेगा फीचर?

Keep Live फिलहाल Android डिवाइस पर उपलब्ध है और इसके लिए Google AI Plus का अपडेटेड वर्जन, Pro या Ultra सब्सक्रिप्शन जरूरी है. वहीं Gmail Live और Docs Live की एवेलिबिलिटी AI प्लान के आधार पर की जा रही है. Google ने ये भी बताया है कि Gmail Live, Docs Live और Keep Live को जल्द ही Google Workspace के बिजनेस यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

2008 से आज तक कितना बदल गया Android? जानिए पहले किन फीचर्स से हुई थी शुरूआत



Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।