Google Pixel 10a हो गया लॉन्च, कब शुरू होगी बिक्री? जानें सबसे सस्ते पिक्सल फोन से जुड़ी हर जानकारी

सतीश कुमार
3 Min Read


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Google Pixel 10a: गूगल ने आखिरकार अपने सबसे सस्ते पिक्सल स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. किफायती कीमत के बावजूद इस फोन में फ्लैगशिप लेवल के एआई फीचर्स और दमदार बैटरी पैक दिया गया है. यह फोन कैमरा कोच जैसे एआई फीचर के साथ लॉन्च हुआ है, जो यूजर्स को शानदार फोटो लेने के लिए रियल-टाइम गाइडेंस देगा. आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या-क्या फीचर्स मिले हैं और इसके लिए कितनी कीमत चुकानी होगी.

Google Pixel 10a के स्पेसिफिकेशंस

इस फोन को 6.3 इंच के Actua डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इससे आउटडोर में शानदार स्क्रीन विजिबिलिटी मिलेगी. जैसे पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे, इस फोन में Pixel 9a वाले Tensor G4 प्रोसेसर को ही कंटिन्यू किया गया है. ड्यूरैबिलिटी की बात करें तो इस फोन को डस्ट और वाटर रजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली है और यह गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आता है. गूगल इस फोन को 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर अपडेट्स देती रहेगी.

कैमरा और बैटरी

Pixel 10a के रियर में 48MP का मेन सेंसर और 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है. इसमें कैमरा कोच और ऑटो बेस्ट टेक जैसे फीचर भी दिए गए हैं. अगर बैटरी की बात करें तो गूगल ने इसमें 5100mAh का बैटरी पैक दिया है, जो A-सीरीज स्मार्टफोन में सबसे बड़ा है. यह 30W वायर्ड चार्जिंग और 10W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा.

कितनी है कीमत और कब शुरू होगी बिक्री?

भारत में इस फोन को 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है. इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं और 6 मार्च से इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी.

अपकमिंग आईफोन को देगा टक्कर

Google Pixel 10a का मुकाबला अपकमिंग आईफोन 17e से होगा. ऐप्पल इससे जल्दी ही पर्दा उठा सकती है. इसमें आईफोन 17 वाला चिपसेट, नया सेल्फी कैमरा और डायनामिक आईलैंड जैसे फीचर्स के साथ अपग्रेड किया जा सकता है. इसकी कीमत लगभग 60,000 रुपये रहने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

iPhone 18 Pro मॉडल्स में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती ऐप्पल, 1-2 नहीं, मिलेंगी पूरी 10 धांसू अपग्रेड्स



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.