Gorakhpur Murder:युवती की सिर कुचलकर निर्मम हत्या, झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव, अब तक नहीं हुई पहचान – Body Of A Young Woman Was Found On The Pipiganj-jaswal Road In Gorakhpur

सतीश कुमार
2 Min Read


गोरखपुर में युवती की सिर कुचलकर निर्मम हत्या करने के बाद शव को पीपीगंज-जसवल मार्ग पर गोबरहिया नाले की पुलिया के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया गया। शुक्रवार सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में अर्धनग्न शव देखा, जिसके बाद पीपीगंज पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम के साथ एसएसपी राजकरन नय्यर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में युवती के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस का मानना है कि किसी भारी वस्तु से सिर कुचलकर हत्या की गई है।

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे बैरघटा गांव के पास पुलिया के नीचे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव को रात के समय यहां लाकर फेंका गया।

पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के सभी थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही मार्ग और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

सर्विलांस की मदद से रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि मामले की जांच हर संभावित एंगल से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment