Gorakhpur News:गजपुर में दो बाइकें आमने-सामने टकराईं, दो की मौत; दो घायल- जानिए कैसे हुआ हादसा – Two Bikes Collided Head-on In Gagaha, Gorakhpur, Killing Two And Injuring Two.

सतीश कुमार
1 Min Read


थाना क्षेत्र के गजपुर के एसआर पीजी काॅलेज के सामने मंगलवार शाम दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने हुई सीधी भिड़ंत में हरेराम प्रजापति (55) और रामबहाल (30) की मौत हो गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा में दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए। चश्मदीदों ने बताया कि दोनों ही मोटरसाइकिलें काफी तेज गति में थीं, जिसके कारण चालक संतुलन नहीं बना सके और टकरा गए। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार सिसायल निवासी हरेराम प्रजापति (55 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई।

वहीं, दूसरी बाइक पर सवार देवरिया के निबा निवासी रामबहाल ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। दोनों परिवारों में इस खबर के बाद से कोहराम मचा हुआ है। पहली बाइक पर हरेराम प्रजापति के साथ सिसायल के गोलू (24) और रवि प्रजापति (24) भी सवार थे। टक्कर में इन दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत कौड़ीराम सीएचसी पहुंचाया, जहां से दो को मृत घोषित एवं दो अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment