झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़की दुबौली में शुक्रवार की सुबह नौ बजे बदमाशों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इसमें दो युवक घायल हो गए। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतक की पहचान पंकज निषाद (35) के रूप में हुई। उसके भाई रामनाथ के सिर में गंभीर चोट आई है। पंकज के पेट में गोली लगी थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद से आरोपी घर से भाग गए हैं। सीओ चौरीचौरा और झंगहा पुलिस मौके पर जांच कर रही है। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, पंकज और उसके पटीदार में जमीन को लेकर पिछले दो साल से विवाद चल रहा है। घर के पास चहारदीवारी को लेकर भी कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। रविवार सुबह वारदात के वक्त पंकज और रामनाथ ही घर में थे। आरोपियों ने घर में घुसते ही उनपर हमला कर दिया।