Green SM ने विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत में अपनी पूरी तरह इलेक्ट्रिक प्रीमियम टैक्सी सेवा ग्रीन एसएम लिमो लॉन्च कर दी है. भारतीय यात्रियों के लिए ये एक बड़ी राहत और बेहतर विकल्प है. अब दिल्ली-NCR के प्रमुख इलाकों में आप सुरक्षित, आरामदायक, जीरो एमीशन वाली लग्जरी राइड का मजा ले सकेंगे.
भारत ग्रीन एसएम का पांचवां अंतरराष्ट्रीय बाजार बन गया है. इससे पहले कंपनी वियतनाम, लाओस, इंडोनेशिया और फिलीपींस में काम कर रही थी. कंपनी का फोकस केवल सवारी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि रोजाना की यात्राओं को ज्यादा सुविधाजनक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है.
दिल्ली-NCR में शुरू, जल्द होगा विस्तार
ग्रीन एसएम लिमो की शुरुआत दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मुख्य हिस्सों में हुई है. कंपनी ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से सेवा का विस्तार करेगी. इसमें इस्तेमाल हो रहे वाहन विनफास्ट लिमो ग्रीन हैं. खासतौर पर प्रीमियम यात्री सेवा के लिए बनाई गई 7-सीटर पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV है.
आराम और सुविधा का पूरा ध्यान
यात्रा को यादगार बनाने के लिए हर ग्रीन एसएम लिमो में पीने का पानी, वेट टिश्यू और जरूरी सुविधाएं पहले से मौजूद रहेंगी. बड़ा केबिन, शांत और सुगम सफर के साथ परिवार, ऑफिस कम्यूट, एयरपोर्ट ट्रांसफर या बिजनेस मीटिंग हर तरह की जरूरत पूरी होगी. जीरो टेलपाइप एमिशन के कारण आप पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना आराम से सफर कर सकेंगे.
सेफ्टी से नो कंप्रोमाइज़
हर वाहन में सिक्योर-टू-सेफ सिस्टम लगा है, जिसमें अंदर-बाहर कैमरे, AI तकनीक और इमरजेंसी बटन दिए गए हैं. ड्राइवर और यात्री दोनों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है. आपकी हर यात्रा के पीछे प्रशिक्षित ग्रीन ड्राइवर होंगे. इन्हें इलेक्ट्रिक वाहन चलाने, सड़क सुरक्षा और बेहतर ग्राहक सेवा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है.
राइड 5 स्टार- बेहतर अनुभव की गारंटी
ग्रीन एसएम लिमो का वादा है राइड 5 स्टार. वाहन की गुणवत्ता, सुरक्षा, ड्राइवर के प्रोफेशनिल्म और कुल मिलाकर शानदार अनुभव के आधार पर कंपनी हर छोटी-बड़ी डिटेल का ध्यान रखेगी, ताकि आपकी हर यात्रा आरामदायक, सुरक्षित और यादगार बने.
बुकिंग डिटेल और लॉन्च ऑफर
आप ग्रीन एसएम ऐप (App Store और Google Play पर उपलब्ध) से आसानी से बुकिंग कर सकते हैं. हॉटलाइन या ऑपरेटिंग एरिया में सीधे वाहन भी हेल कर सकते हैं. लॉन्च स्पेशल ऑफर के तहत 5 जून से 11 जून तक ऐप बुकिंग पर 50% छूट (अधिकतम ₹250 तक) का लाभ भी उठाया जा सकता है.
ग्रीन एलायंस फ्रंटियर में नए पार्टनर
लॉन्च के मौके पर मोबिलिटी, ट्रैवल, टेक्नोलॉजी और सर्विस सेक्टर के पांच स्थानीय पार्टनर्स को ग्रीन एलायंस फ्रंटियर में शामिल किया गया. ये प्लेटफॉर्म सस्टेनेबल बिजनेस को जोड़कर इनोवेशन और ग्रीन ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देगा.
कंपनी ने क्या कहा?
न्गुयेन वान थान्ह, ग्लोबल CEO ने कहा, “भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण मोबिलिटी बाजारों में से एक है. हम यहां सम्मान, विश्वास और स्थानीय पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करने की भावना के साथ आए हैं. हमारा लक्ष्य उच्च गुणवत्ता वाली इलेक्ट्रिक सवारियां उपलब्ध कराना और सुरक्षित, विश्वसनीय तथा सस्टेनेबल मोबिलिटी विकल्पों को आम लोगों तक पहुंचाना है.”