Griha Pravesh Muhurat 2026: गृह प्रवेश के लिए फाल्गुन सबसे शुभ, फरवरी में गृह प्रवेश के मुहूर्त देखें

सतीश कुमार
3 Min Read

Griha Pravesh Muhurat 2026: गृह प्रवेश पूजा हिंदू संस्कृति में गहराई से जुड़ी एक पवित्र प्रक्रिया है, जो नए घर को पॉजिटिव एनर्जी से भर देती है. जब एक नया घर बनाया जाता है, तो केवल उसकी इंटीरियर डिजाइन या पेंट ही मायने नहीं रखते, बल्कि उसके अंदर की एनर्जी भी उतनी ही जरूरी होती हैं. इसका परिवार और उसकी खुशियों पर गहरा असर पड़ता है. फरवरी 2026 में गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त देखें.

फरवरी गृह प्रवेश मुहूर्त

6 फरवरी 2026

शुक्रवार

रात 12:23 से रात 01:18 (7 फरवरी)

11 फरवरी 2026

बुधवार

सुबह 09:58 से सुबह 10:53

19 फरवरी 2026

गुरुवार

रात 08:52 से सुबह 06:55 (20 फरवरी)

20 फरवरी 2026

शुक्रवार

सुबह 06:55 से दोपहर 02:38

21 फरवरी 2026

शनिवार

दोपहर 01:00 से शाम 07:07

25 फरवरी 2026

बुधवार

रात 02:40 से सुबह 06:49 (26 फरवरी)

26 फरवरी 2026

गुरुवार

सुबह 06:49 से दोपहर 12:11

गृह प्रवेश के नियम

  • गृह प्रवेश पूजा तभी करें जब घर पूरी तरह बन चुका हो. पेंट, लकड़ी का काम, फिटिंग्स और फर्नीचर तैयार हों.
  • पूजा से पहले घर को साफ़-सुथरा रखें. पुराना फर्नीचर या कचरा हटा दें. स्वच्छता से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है.
  • गृह प्रवेश से पहले घर के हर कोने में कपूर और धूप जलाना चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. साथ ही, गृह प्रवेश के दिन शुभ शंख बजाएं और घर में मंत्रों का उच्चारण करें.
  • मुख्य द्वार और पूजा घर वास्तु शास्त्र के अनुसार हों यह सुनिश्चित करें.
  • पूजा के पहले भारी फर्नीचर न शिफ्ट करें.
  • गृह प्रवेश से 3 दिन पहले तक घर को खाली न छोड़ें.
  • परिवार में किसी की मृत्यु या गर्भावस्था की स्थिति में पूजा न करें.
  • वास्तु शास्त्र का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है. साथ ही, धन और वंश में वृद्धि होती है.
Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.