Haldi Doodh Benefits: क्या रात में सोने से ठीक पहले हल्दी वाला दूध पीना सही? जानें एक्सपर्ट्स की राय

aditisingh
4 Min Read


Is It Good To Drink Turmeric Milk Before Bed: हल्दी दूध भारतीय घरों में सर्दियों का अहम हिस्सा रहा है. हमारे यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी को रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है. दूध, हल्दी, काली मिर्च, अदरक और दालचीनी से बना यह पेय न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि यह आपके लिए कितना फायदेमंद है.
 
हल्दी वाला दूध कितना फायदेमंद?

हल्दी दूध में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण शरीर की इम्यून क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं. सर्दियों में यह सर्दी-खांसी और फ्लू से बचाने में सहायक माना जाता है. खासतौर पर बुजुर्गों के लिए यह जोड़ों के दर्द, गठिया और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याओं में राहत देने में मदद कर सकता है. इसके अलावा यह गले की खराश को शांत करने और बेहतर नींद लाने में भी सहायक माना जाता है.

यह भी पढ़ें: क्या खाली पेट काम करता है दिमाग ज्यादा बेहतर? जानिए फास्टिंग का मेंटल हेल्थ पर असर और फायदे

कब पीना चाहिए हल्दी दूध?

हालांकि हल्दी दूध पीते समय कई लोग एक आम गलती कर बैठते हैं कि इसे सोने से ठीक पहले पी लेना. हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रात के खाने और सोने के बीच कम से कम एक से दो घंटे का अंतर होना चाहिए. हल्दी दूध कैलोरी से भरपूर होता है और इसे तुरंत पीकर सो जाने से डाइजेशन सिस्टम पर असर पड़ सकता है. डायटीशियन चारू सदाना के अनुसार हल्दी में मौजूद करक्यूमिन एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और यह पाचन में भी मदद करता है।. लेकिन अगर इसे भारी भोजन के तुरंत बाद या सोने से ठीक पहले पिया जाए, तो यह कुछ लोगों में पित्त के उत्पादन को बढ़ा सकता है, जिससे एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है.

इन लोगों को हो सकती है दिक्कत

Medanta की एक रिपोर्ट के अनुसार, हल्दी दूध भले ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता हो, लेकिन कुछ लोगों को इसे पीते समय खास सावधानी बरतनी चाहिए. जिन लोगों को गॉलब्लैडर से जुड़ी समस्या है, उन्हें हल्दी दूध से बचना चाहिए, क्योंकि हल्दी पित्त के स्राव को बढ़ा सकती है और इससे परेशानी बढ़ सकती है. अगर आप ब्लड थिनर दवाइयां लेते हैं, तो भी हल्दी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. हल्दी खून के थक्के बनने की प्रक्रिया को धीमा कर सकती है, जिससे दवाओं के साथ मिलकर ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है. जिन लोगों को आयरन की कमी की समस्या है, उन्हें भी हल्दी दूध का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि हल्दी शरीर में आयरन के ऑब्जर्वेशन को प्रभावित कर सकती है. 

इसके अलावा अगर आप गर्भवती हैं, लिवर से जुड़ी बीमारी से पीड़ित हैं या किसी सर्जरी की योजना बना रहे हैं, तो हल्दी दूध को नियमित रूप से लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, सही मात्रा और सही स्थिति में ही इसका सेवन करना सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है.

इसे भी पढ़ें- Kidney Disease Symptoms: सावधान! अक्सर ‘साइलेंट’ होती है किडनी की बीमारी, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator



Source link

Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.