Auto News

हरियाणा में नंबर प्लेट पर 1.17 करोड़ खर्च! HR88B8888 बना भारत का सबसे महंगा VIP नंबर

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 18, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

नई दिल्ली. अधिकांश भारतीय 20-30 लाख रुपये से नीचे की कारों में ही सफर करते हैं. कुछ अल्ट्रा रिच लोग 50 लाख या 1 करोड़ रुपये की कार लेते हैं. लेकिन हरियाणा के शख्स ने कार छोड़िए उसकी नंबर प्लेट पर करोड़ रुपये खर्च कर दिए. जब बोली शुरू हुई थी तो इस नंबर प्लेट के लिए केवल 50,000 रुपये मांगे गए थे. कुल 45 लोगों ने बोली में हिस्सा लिया और कीमत बढ़ती चली गई. अंत में यह 1.17 करोड़ रुपये पर आकर रुकी. इसे किसने खरीदा है अभी उनका नाम सार्वजनिक नहीं हुआ है.

HR88B8888 वह नंबर है जो अब देश की सबसे महंगी कार प्लेट बन गई है. आपको बता दें कि नंबर की नीलामी पूरी तरह ऑनलाइन होती है. इसकी शुरुआत पिछले हफ्ते शुक्रवार को हुई थी और सोमवार को तक बोली लगाई गई. इसके बाद बुधवार शाम 5 बजे बताया गया कि यह प्लेट कितने में बिकी है. इससे पहले बीते हफ्ते HR22W2222 नंबर प्लेट 37.91 लाख रुपये में बिकी थी.

क्या है नंबर का मतलब?

HR88B8888 असल में एक खास वीआईपी गाड़ी नंबर है जिसे आमतौर पर लोग ऑक्शन या प्रीमियम देकर खरीदते हैं. इस नंबर के हर हिस्से का अपना मतलब होता है और इन्हें मिलाकर पूरी जानकारी बनती है.

HR बताता है कि गाड़ी की रजिस्ट्रेशन हरियाणा में हुई है.
88 उस जिले या आरटीओ का कोड है जहां इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन हुआ.
B उस आरटीओ में चल रहे सीरीज को दिखाता है.
8888 वह यूनिक नंबर है जिसे खरीददार ने खास तौर पर चुना है.

इस नंबर की खासियत यह है कि देखने में पूरा नंबर लगभग एक ही पैटर्न जैसा लगता है. बड़े अक्षर B का आकार भी डिजिटल डिस्प्ले पर कई बार 8 जैसा दिखता है, इसलिए पूरा नंबर बाहर से देखने पर लगातार आती हुई आठों की लाइन की तरह लगता है. इसी वजह से इसे वीआईपी या आकर्षक नंबर माना जाता है.

कहां से खरीदें ऐसे नंबर

इस तरह की नीलामी official fancy.parivahan.gov.in पर आयोजित की जाती है. एक तय समय तक आप बोली लगा सकते हैं. अगर आप सबसे ऊंची बोली लगाने में सफल रहे तो प्लेट आपके नाम कर दी जाती है. इसमें किसी भी तरह की धांधली की गुंजाइश से बचने के लिए खरीदने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है.

इससे पहले किसके पास था खिताब

हरियाणा से पहले सबसे मंहगी नंबर प्लेट का खिताब केरल के एक शख्स के पास था. इसी साल अप्रैल में वेणु गोपालकृष्णन ने 45.99 लाख रुपये देकर तब तक की सबसे महंगी नंबर प्लेट खरीदी थी. उन्होंने यह नंबर अपनी लैंबॉर्गिनी उरूस के लिए खरीदा था. गोपालकृष्णन की प्लेट का नंबर KL 07 DG 0007 था. इस नंबर के लिए बोली 25,000 रुपये से शुरू हुई थी. इस नंबर की सबसे खास बात आखिर के 3 अंक 0007 है. यह जेम्स बॉन्ड के 007 की याद दिलाते हैं और इसे लोगों के बीच आकर्षक बनाते हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।