Hero HF Deluxe चलेगी 20 रुपये लीटर सस्ते पेट्रोल पर, नया मॉडल मात्र ₹68,792 में लाएं घर


Last Updated:

Hero MotoCorp ने अपनी नई HF Deluxe Flex Fuel को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया है, जो E20 से लेकर E85 तक किसी भी एथनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर चल सकती है. ₹68,792 की शुरुआती कीमत वाली ये बाइक शानदार माइलेज, कम मेंटेनेंस और फ्यूचर-रेडी टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देती है. अगर आप कम बजट में भरोसेमंद और ज्यादा बचत वाली बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसकी पूरी डिटेल जरूर पढ़ें.

ख़बरें फटाफट

Hero HF Deluxe चलेगी 20 रुपये लीटर सस्ते पेट्रोल पर, नया मॉडल मात्र ₹68,792 मेZoom

Hero HF Deluxe Flex Fuel इस महीने छूट के साथ बिक रही है.

Hero MotoCorp ने हाल ही में अपनी पॉपुलर बाइक HF Deluxe का Flex Fuel वर्जन लॉन्च किया है. ये बाइक E20 से लेकर E85 तक किसी भी एथनॉल मिक्स वाले पेट्रोल पर चल सकती है. यानी फ्यूचर में जब एथेनॉल सस्ता और आसानी से मिलने लगे, तो आपका खर्चा कम हो जाएगा और पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा. दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹72,792 रखी गई है.

हालांकि, इस महीने कंपनी विशेष छूट के साथ इसे मात्र ₹68,792 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर बेच रही है. रोजाना ऑफिस या गांव-घर जाने वाले लोगों के लिए ये बाइक बेहद व्यावहारिक है. कम मेंटेनेंस, अच्छा माइलेज, आसान हैंडलिंग और अब फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी. सब कुछ एक साथ. Hero की ये नई बाइक उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो बजट में अच्छी बाइक चाहते हैं और भविष्य की ईंधन जरूरतों के बारे में सोचते हैं. आइए इसकी डिजाइन से लेकर फीचर्स और इंजन-परफॉरमेंस डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

डिजाइन और फीचर्स

बाइक का लुक सिंपल और आकर्षक है. नए ब्लैक और लाइम येलो ग्राफिक्स इसे रिफ्रेस्ड लुक देते हैं. मेन फीचर्स में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंड लगाते ही इंजन बंद हो जाना, ट्यूबलेस टायर (पंचर होने पर भी आसानी), LED हेडलैंप और i3S स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी शामिल है, जो पेट्रोल बचाती है. इसकी सीट आरामदायक है, ग्राउंड क्लियरेंस अच्छा है, इसलिए खराब सड़कों पर भी चलना आसान है. कुल मिलाकर, डिजाइन व्यावहारिक और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है. स्पेक्स पर भी नज़र डालिए-

  • इंजन: 97.2 cc एयर-कूल्ड
  • गियर: 4-स्पीड
  • फ्यूल टैंक: 9.6 लीटर
  • वजन: 112.5 किलो
  • ब्रेक: दोनों तरफ ड्रम ब्रेक (IBS के साथ)
  • टायर: 18 इंच ट्यूबलेस
  • माइलेज: करीब 65 kmpl
  • टॉप स्पीड: लगभग 85 kmph

इंजन और परफॉरमेंस

97.2 cc इंजन को फ्लेक्स फ्यूल के हिसाब से अपडेट किया गया है. E85 फ्यूल पर ये 8.56 PS पावर और 8.3 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. शहर और गांव की सड़कों पर ये आसानी से चलती है, पिकअप अच्छा है और लंबी दूरी पर भी थकान नहीं महसूस होती है.

हमारी सलाह: Hero HF Deluxe Flex Fuel उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है, जो कम बजट में विश्वसनीय, माइलेज वाली और फ्यूचर-रेडी बाइक चाहते हैं. अगर खरीदने का प्लान है, तो डीलरशिप पर जाकर टेस्ट राइड लें और लोकल ऑन-रोड प्राइस चेक करें.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें





Source link