Auto News

Hero Splendor+ सबसे सस्ती बाइक! ₹74,152 में 80KM माइलेज, 600KM रेंज का धांसू ऑप्शन

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On January 31, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

Hero Splendor सीरीज भारत की सबसे पॉपुलर कम्यूटर बाइक्स में से एक है. ये अपनी विश्वसनीयता, कम मेंटेनेंस और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है. आज हम इसके सबसे सस्ते वेरिएंट के बारे में बात करेंगे. अगर आप सस्ती 100 सीसी बाइक खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये आपके बजट में सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकती है.

कंपनी इसे बेस वेरिएंट में Hero Splendor+ के नाम से बेचती है. ये मॉडल बेसिक फीचर्स और ड्रम ब्रेक के साथ आता है. कीमत की बात करें, तो ये देश की राजधानी में इसे ₹74,152 एक्स शोरूम चुकाकर खरीदा जा सकता है. जबकि ऑन-रोड कीमत टैक्स, इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन के साथ थोड़ी बढ़ जाएगी. आइए, इसकी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डिटेल पर नजर डालते हैं.

डिजाइन और डायमेंशन

हीरो स्प्लेंडर प्लस एक क्लासिक और टाइमलेस लुक के साथ आती है. इसमें राउंड हेडलैंप, क्रोम एक्सेंट्स और स्लिम बॉडी, आरामदायक लंबी सीट और एर्गोनॉमिक हैंडलबार शामिल हैं. उपलब्ध कलर्स में स्पोर्ट्स रेड ब्लैक, ब्लैक रेड पर्पल, फोर्स सिल्वर, ब्लू ब्लैक और ब्लैक हैवी ग्रे शामिल हैं. इसका वजन केवल 112 किलोग्राम है और ये 2000 मिमी लंबी, 720 मिमी चौड़ी, 1052 मिमी ऊंची है. व्हीलबेस 1236 मिमी और ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिमी है.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

ये वेरिएंट एनालॉग मीटर, i3S टेक्नोलॉजी (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम), xSENS FI टेक्नोलॉजी, साइड स्टैंड इंडिकेटर, आरामदायक लॉन्ग सीट, ट्यूबलेस टायर्स और 5 साल की वारंटी के साथ आती है. ये फीचर्स इसे डेली कम्यूटिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं. हालांकि, इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर या ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे मॉडर्न फीचर्स नहीं हैं, जो हाइयर वेरिएंट्स में उपलब्ध हैं.

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें फ्रंट सस्पेंशन टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर है, जबकि रियर में स्विंगआर्म विथ 5-स्टेप एडजस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर मिलता है. ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट और रियर दोनों में 130 मिमी ड्रम ब्रेक हैं. साथ में इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम (IBS) और ट्यूबलेस टायर्स चॉइस बनाते हैं.

इंजन और परफॉरमेंस

ये 97.2 सीसी, एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, OHC इंजन से लैस है. मैक्सिमम पावर 7.9 HP है और ये अधिकतम 8.05 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करने में सक्षम है. इंजन BS6 कंप्लायंट है और स्मूद परफॉर्मेंस के साथ 87 kmph तक की टॉप स्पीड पकड़ सकता है. इसका ARAI सर्टिफाइड माइलेज 80.6 kmpl है और ये अपने 9.8 लीटर फ्यूल टैंक के साथ 600 KM से ज्यादा रेंज दे सकती है.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।