High Speed Roadways Bus Rams Into Truck From Behind, Seven Injured – Gorakhpur News

सतीश कुमार
2 Min Read


– लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर भोर में हुआ हादसा, बस क्षतिग्रस्त

संवाद न्यूज एजेंसी

बाराबंकी। लखनऊ से गोरखपुर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस बुधवार भोर में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सामने चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री झटके से सीटों से उछलकर इधर-उधर जा गिरे।

हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत असैनी फ्लाईओवर के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, दिल्ली से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस में करीब 18 यात्री सवार थे। तेज गति के कारण बस ट्रक से टकरा गई, जिससे बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के उत्तम नगर निवासी सोमवती (50), गाजियाबाद निवासी सुरेंद्र (48), कुशीनगर के सुनील चौरसिया (23) व बीना चौरसिया (23) तथा आरती समेत कुल सात यात्री घायल हुए हैं। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को उनके परिजन और परिचित अपने साथ लेकर चले गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment