Holi 2026 Beauty Guide: होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स

सतीश कुमार
5 Min Read


आजकल बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल्स मिलाए जाते हैं, जो स्किन को रूखा, बेजान और एलर्जी का शिकार बना सकते हैं. तेज धूप, पानी और बार-बार साबुन लगाने से भी स्किन और बालों को नुकसान पहुंच सकता है. इसीलिए होली 2026 पर रंगों का मजा लेते हुए अपनी खूबसूरती और सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. अगर आप कुछ आसान और सही उपाय पहले और बाद में अपना लें, तो बिना किसी डर के खुलकर होली खेल सकते हैं.  तो आइए आज हम बताते हैं कि होली से पहले और बाद में  कैसे स्किन और बालों का खास ख्याल रखें. 

होली से पहले स्किन और बालों की देखभाल कैसे करें?

1. अपना रोज का स्किन केयर रूटीन न छोड़ें – होली वाले दिन भी सुबह उठकर चेहरा जरूर साफ करें. पहले गुलाब जल या कच्चे दूध से चेहरा साफ करें, फिर हल्के फेस वॉश से धो लें. इसके बाद टोनर लगाएं और लास्ट में अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइजर लगाएं. इससे आपकी स्किन पर एक सुरक्षा परत बन जाती है और रंग सीधे स्किन में नहीं जाते हैं.

2. स्किन पर तेल लगाना न भूलें – होली खेलने से पहले चेहरे, हाथों, पैरों और गर्दन पर नारियल, बादाम या जैतून का तेल लगाएं.तेल लगाने से रंग स्किन में गहराई तक नहीं जाते, रंग आसानी से निकल जाते हैं. स्किन रूखी नहीं होती है. नाखूनों और क्यूटिकल्स पर भी तेल लगाएं और नेल पॉलिश की मोटी परत लगा लें. 

3. सनस्क्रीन जरूर लगाएं – होली ज्यादातर दिन में खेली जाती है. इसलिए धूप से बचाव के लिए हाई SPF वाला सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, हर 2-3 घंटे में दोबारा लगाएं, धूप में ज्यादा देर तक न रहें. इससे स्किन टैनिंग और जलन से बचेगी. 

4. बालों को खुला न छोड़ें – बालों में रंग और धूल बहुत जल्दी चिपक जाती है. होली से पहले बालों में गुनगुना नारियल या बादाम तेल लगाएं. अच्छी तरह कंघी करें. चोटी या जूड़ा बना लें. तेल बालों को नुकसान से बचाता है और रंग निकालना आसान बनाता है. 

5. सही कपड़े पहनें – फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें, सूती और ढीले कपड़े चुनें, सिर पर दुपट्टा या टोपी रखें. इससे शरीर और बाल ज्यादा सुरक्षित रहेंगे. 

6. खूब पानी पिएं – होली खेलते समय शरीर में पानी की कमी हो सकती है. बीच-बीच में पानी जरूर पिएं. नारियल पानी या ठंडाई भी ले सकते हैं. इससे शरीर और स्किन हाइड्रेटेड रहेगी. 

होली के बाद स्किन और बालों की देखभाल कैसे करें?

1.  रंग हटाने में जल्दबाजी न करें – रंग छुड़ाने के लिए स्किन को जोर से न रगड़ें. पहले सूखा रंग हल्के हाथ से झाड़ लें फिर बेसन और दूध का पेस्ट लगाएं. हल्के हर्बल क्लींजर का ल करें. हार्श साबुन का यूज न करें. 

2. स्किन को अच्छी तरह मॉइस्चराइज करें – रंगों से स्किन सूखी और बेजान हो सकती है. नहाने के बाद तुरंत मॉइस्चराइजर लगाएं. बादाम या नारियल तेल से हल्की मालिश करें. इससे स्किन को पोषण मिलेगा. 

3. एलोवेरा और दही का यूज करें – अगर स्किन में जलन हो रही है तो एलोवेरा जेल लगाएं. दही और शहद का फेस पैक लगाएं. ये स्किन को ठंडक और आराम देते हैं. 

4. बालों की खास देखभाल करें – हल्के हर्बल शैम्पू से बाल धोएं. बाद में हेयर मास्क लगाएं. आप घर पर भी हेयर मास्क बना सकते हैं. इससे बालों की चमक और मजबूती वापस आएगी. 
 
5. आंखों और होंठों का ध्यान रखें – आंखों में जलन हो तो खीरे का रस रुई में लगाकर आंखों पर रखें. होंठ सूख जाएं तो नारियल तेल या लिप बाम लगाएं. 

6. हाथ-पैरों के दाग हटाएं – नींबू का टुकड़ा हल्के हाथ से रगड़ें, बाद में हैंड क्रीम जरूर लगाएं. इससे स्किन मुलायम बनी रहेगी. 

यह भी पढें – Lucknow Businessman Murder Case: बच्चे कब करने लगते हैं अपने पैरेंट्स का कत्ल, एक्सपर्ट से जानें बच्चों में कैसे पहचानें बागी होने के लक्षण?



Source link

Share This Article
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.