
होली पर सफेद कपड़े पहनने का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता, सफेद कपड़ों पर जब रंग लगते हैं, तो वे और भी सुंदर दिखते हैं और फोटो भी बहुत अच्छे आते हैं. आप सफेद चिकनकारी कुर्ता के साथ ब्लू जींस या व्हाइट प्लाजो पहन सकती हैं. अगर चाहें तो साथ में रंग-बिरंगा दुपट्टा ले लें, जिससे आपका लुक और भी फ्रेश लगेगा. यह आउटफिट सिंपल, सुंदर और हर उम्र की महिलाओं के लिए परफेक्ट है.

अगर आप पूरी तरह ट्रेडिशनल कपड़े नहीं पहनना चाहतीं, तो यह ऑप्शन आपके लिए है. एक सिंपल व्हाइट टी-शर्ट और जींस पहनें और उसके ऊपर एक रंगीन एथनिक जैकेट डाल लें. इससे आपका लुक न तो ज्यादा भारी लगेगा और न ही बहुत साधारण, यह स्टाइल ऑफिस पार्टी या कॉलेज होली सेलिब्रेशन के लिए बहुत अच्छा है. साथ में फ्लैट्स या स्नीकर्स पहनें, ताकि आप आराम से रंग खेल सकें.
Published at : 24 Feb 2026 06:37 PM (IST)

