Automobile

Honda ला रही नई Compact SUV! 2028 तक होगी लॉन्च, WR-V की वापसी की तैयारी

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 18, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

Honda ने भारत के लिए नई सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करने का बड़ा ऐलान कर दिया है. WR-V बंद होने के बाद कंपनी इस सेगमेंट में दमदार वापसी की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत ₹10 लाख से कम हो सकती है. 2028 तक आने वाली ये SUV खास तौर पर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी. जानिए इसमें क्या-क्या खास मिल सकता है और Honda की आगे की बड़ी प्लानिंग क्या है.

ख़बरें फटाफट

Honda ने कर दिया बड़ा ऐलान! भारत में ला रही सस्ती SUV, कीमत ₹10 लाख से कमZoom

Honda जल्द एक सस्ती SUV लॉन्च करेगी. (फोटो- AI)

Honda Motors ने अपने हालिया ग्लोबल फाइनेंशियल रिजल्ट्स प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के लिए एक नई कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करने की योजना की घोषणा कर दी है. ये मॉडल 2028 तक बाजार में आ सकती है. ये घोषणा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे होंडा सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में वापसी कर रहा है. कंपनी ने मार्च 2023 में अपने पॉपुलर WR-V मॉडल को डिस्कंटीन्यू कर दिया था, जिसके बाद से इस सेगमेंट में उसकी मौजूदगी खत्म हो गई थी.

नई SUV को भारतीय बाजार की जरूरतों और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर डेवलप किया जाएगा. होंडा के डायरेक्टर, प्रेसिडेंट और रिप्रेजेंटेटिव एक्जीक्यूटिव ऑफिसर तोशिहिरो मिबे ने कहा कि कंपनी भारतीय बाजार की स्थितियों और ग्राहकों की जरूरतों से पूरी तरह मैच करने वाले स्पेसिफिकेशन्स डेवलप करेगी. उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि पहले ग्लोबल स्टैंडर्ड अप्रोच भारत के लिए थोड़ा ज्यादा महंगा और ओवरकिल साबित हुआ है.

Honda Compact SUV: क्या उम्मीद करें?

होंडा ने इस SUV के डिजाइन, इंजन या फीचर्स की कोई आधिकारिक डिटेल्स अभी शेयर नहीं की हैं. हालांकि, ये मॉडल पूरी तरह भारतीय कंडीशन्स के हिसाब से ट्यून किया जाएगा. 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (जो Amaze में इस्तेमाल होता है) इसके पावरट्रेन का हिस्सा हो सकता है.

ये देखना बाकी है कि नया मॉडल केवल पेट्रोल इंजन के साथ आएगा या हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी पेश किए जाएंगे. कंपनी की रणनीति परफॉर्मेंस और कीमत का संतुलन बनाने की है, ताकि ये आम भारतीय ग्राहक की पहुंच में रहे. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹10 लाख से कम हो सकती है.

Honda को नए कॉम्पैक्ट मॉडल की जरूरत क्यों?

होंडा भारत में पहले Brio, Jazz हैचबैक और WR-V SUV जैसे कॉम्पैक्ट वाहन पेश कर चुकी है. इनके फेजवाइज़ तरीके से बंद होने के बाद कंपनी की मौजूदगी सीमित हो गई है. वर्तमान में केवल Amaze ही सब-4 मीटर सेगमेंट में उपलब्ध है.

तोशिहिरो मिबे ने माना कि होंडा के पास सीमित प्रोडक्ट सेगमेंट्स में ही मौजूदगी है, जिसकी वजह से बिक्री पूरी क्षमता तक नहीं बढ़ पा रही है. नए GST स्ट्रक्चर के चलते कॉम्पैक्ट मॉडल्स की मांग फिर बढ़ रही है. ऐसे में ये नई SUV होंडा को जरूरी वॉल्यूम और मार्केट शेयर वापस दिलाने में मदद कर सकती है.

2030 तक आएंगी 10 नई गाड़ियां

नए सब-4 मीटर SUV के अलावा होंडा मिड-साइज सेगमेंट में भी एक नया वाहन लाएगी, जो संभवतः 0 Alpha इलेक्ट्रिक SUV हो सकता है. दोनों मॉडल्स कंपनी की भारत में 2030 तक 10 नई गाड़ियां लॉन्च करने की बड़ी योजना का हिस्सा हैं, जिनमें से सात SUV होंगी. शॉर्ट टर्म की बात करें, तो होंडा अगले हफ्ते City फेसलिफ्ट लॉन्च करने वाली है, जिसकी तस्वीरें पहले ही लीक हो चुकी हैं.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।