Honda Activa फिर नंबर-1! दनादन हो रही सेल, Jupiter और Access की बंपर डिमांड


इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में स्कूटरों की पॉपुलरिटी समय के साथ बढ़ रही है. जून 2026 में भी स्कूटर सेगमेंट ने मजबूत प्रदर्शन किया, जहां होंडा एक्टिवा ने अपनी पोजीशन बरकरार रखते पहला स्थान हासिल किया. कुल मिलाकर स्कूटर सेगमेंट की बिक्री में पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी देखने को मिली है. बढ़ती पेट्रोल की कीमतें, प्रदूषण की चिंता और सरकारी सब्सिडी ने इलेक्ट्रिक मॉडल्स को बढ़ावा दिया है.

इस माह एक्टिवा ने सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत की. TVS Jupiter दूसरे स्थान पर रहा, जबकि Suzuki Access तीसरे स्थान पर था. चौथे और पांचवें स्थान पर TVS iQube और Bajaj Chetak जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों ने अपना नाम दर्ज कराया. आइए, मॉडल-वाइज़ सेल्स रिपोर्ट पर एक नज़र डालते हैं.

1. Honda Activa

जून 2026 में एक्टिवा ने 2,18,932 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपना दबदबा बनाए रखा. 19% की सालाना वृद्धि के साथ ये मॉडल भारतीय बाजार का सबसे भरोसेमंद और पॉपुलर स्कूटर बना हुआ है. विश्वसनीय इंजन, कम मेंटेनेंस लागत, आसान हैंडलिंग और बड़े स्टोरेज स्पेस के कारण फैमिली और डेली कम्यूटर्स दोनों में इसकी मांग बनी हुई है. होंडा ने समय-समय पर फीचर्स जैसे डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बेहतर सस्पेंशन में अपडेट देकर इसे कंपटीटिव बनाए रखा है.

2. TVS Jupiter

जुपिटर ने 1,36,805 यूनिट सेल के साथ दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की. 27% की प्रभावशाली सालाना वृद्धि इसके डिजाइन, आराम और माइलेज को दर्शाती है. खासकर महिलाओं और युवा राइडर्स में पॉपुलर ये स्कूटर मॉडर्न फीचर्स जैसे USB चार्जिंग, ट्यूबलेस टायर और अच्छी पिकअप के साथ आता है. TVS की मजबूत सर्विस नेटवर्क भी इसकी सफलता का बड़ा कारण है.

3. Suzuki Access

सुजुकी एक्सेस ने 63,121 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा स्थान हासिल किया. 22% सालाना ग्रोथ के साथ ये मॉडल स्टाइलिश लुक, हल्के वजन और स्पोर्टी परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. शहर की ट्रैफिक में आसानी से चलने वाला Access फर्स्ट टाइम बायर्स और यंग कस्टमर्स को खास तौर पर आकर्षित करता है.

4. TVS iQube

टीवीएस आईक्यूब ने 47,331 यूनिट्स के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया. इसकी सेल में 232% की सालाना बढ़ोतरी हुई है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट का स्टार साबित हो रहा है. जीरो एमिशन, कम चलने की लागत और मॉडर्न टेक्नोलॉजी (जैसे स्मार्ट कनेक्टिविटी) ने इसे युवा और पर्यावरण को लेकर चिंतित खरीदारों का पसंदीदा बनाया है.

5. Bajaj Chetak

बजाज चेतक ने 40,376 यूनिट्स की बिक्री के साथ टॉप-5 में जगह बनाई. 126% की शानदार सालाना वृद्धि के साथ ये प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर रेट्रो डिजाइन और मजबूत परफॉर्मेंस का यूनिक कॉम्बिनेशन पेश करता है. Bajaj की लेगेसी और मॉडर्न बैटरी टेक्नोलॉजी ने इसे प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत स्थिति दी है.

ऊपर बताए गए सेगमेंट के टॉप-5 स्कूटरों के अलावा पिछले महीने TVS Ntorq की 37,762 यूनिट, Ather Rizta की 24,742 यूनिट, Yamaha Ray ZR की 22,782 यूनिट, Suzuki Burgman की 22,454 यूनिट और Hero Destini 125 की 22,010 यूनिट बिकी हैं.



Source link

© 2026 Aman Shanti – Sarkari Yojana, Auto & Tech | All rights reserved | Made With By WebpressHub.net