Automobile

Honda Activa 6G On Road Price & EMI: ₹10,000 डाउन पेमेंट पर घर लाएं एक्टिवा, जानें ऑन रोड कीमत और किस्त

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On May 14, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Honda Activa इंडियन ऑटो मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है. काम पर जाना हो या फिर कॉलेज, दोनों कामों के लिए इस स्कूटर को खूब यूज़ किया जाता है. साथ ही कई घरों में ये फैमिली स्कूटर को रोल निभा रहा है. मार्केट में दनादन हो रही इसकी सेल का सबसे बड़ा कारण एक्टिवा की उपयोगिता और वैल्यू फॉर मनी पैकेजिंग है.

अगर आप आने वाले दिनों में नया एक्टिवा खरीदना चाहते हैं और आपके पास सीमित बजट है, तो हमारा ये आर्टिकल आपके काम का है. अपने इस लेख में हम Honda Activa की On Road Price से लेकर EMI तक की डिटेल लेकर आए हैं. साथ ही इस पॉपुलर स्कूटर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डिटेल पर भी एक नज़र डालेंगे.

Honda Activa On Road Price

देश की राजधानी दिल्ली में एक्टिवा 6जी की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 75,583 रुपये है. इसकी खरीद पर 6,535 रुपये का RTO शुल्क और 6,244 रुपये तक का इंश्योरेंस अमाउंट देना पड़ेगा. सब कुछ जोड़ लिया जाए, तो Honda Activa 6G की ऑन रोड कीमत 88,362 रुपये हो जाती है.

Honda Activa Down Payment & EMI Details

अगर आप होंडा एक्टिवा खरीदते समय 10 हजार रुपये का डाउन पेमेंट करते हैं, तो बचे हुए 78,362 रुपये पर आपको Two Wheeler Loan लेना होगा. अगर आपकी मासिक कमाई अच्छी रही और Credit Score बेहतर स्थिति में हुआ, तो आपको 10 प्रतिशत की ब्याज दर पर ये लोन आसानी से मिल जाएगा.

मान लेते हैं कि ये लोन आपको 2 साल के लिए मिलेगा. इस तरह 10 प्रतिशत ब्याज दर से आप 3,616 रुपये की कुल 24 EMI भरके अपने टू-व्हीलर लोन को अदा कर सकते हैं. इस तरह आप टोटल 86,784 रुपये किस्त में भरेंगे. अगर 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट वाले जोड़ लिए जाएं, तो इसकी कीमत 96,784 रुपये (ब्याज और EMI के बाद) हो जाएगी.

डिजाइन और फीचर्स

होंडा एक्टिवा 6G का डिज़ाइन आकर्षक, मॉडर्न और प्रीमियम है. इसे LED हेडलैंप, नया स्टाइलिश बॉडी, 12-इंच फ्रंट व्हील और आरामदायक लंबी सीट के साथ खरीदा जा सकता है. इसकी फीचर लिस्ट में CBS ब्रेकिंग, टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन, डिजिटल एनालॉग मीटर, 18 लीटर स्टोरेज और साइड स्टैंड इंडिकेटर शामिल है.

इंजन और माइलेज

एक्टिवा का वजन 106 kg और सीट हाइट 764 mm है. इसमें 109.51 cc क्षमता वाला सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड (PGM-Fi) इंजन है, जो 7.88 bhp पावर और 9.05 Nm टॉर्क देता है. CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ स्मूद परफॉर्मेंस देता है. इसका ARAI क्लेम्ड माइलेज 59 kmpl है.

हमारी सलाह: अगर आपकी मासिक कमाई 30 हजार रुपये ये उससे अधिक है और आप 10 हजार तक का डाउन पेमेंट देकर महीने के 4-5हजार रुपये निकाल सकते हैं, तो होंडा एक्टिवा को किस्त पर आसानी से खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, अच्छे इंटरेस्ट रेट पर लोन मिलना पूरी तरह से आपकी कमाई और क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करेगा.

[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।