Automobile

Honda ADV 160 India Launch: 157cc इंजन, एडवेंचर डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के साथ जल्द होगी एंट्री

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On June 6, 2026
5 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

[ad_1]

Last Updated:

भारतीय बाजार में प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट जल्द और रोमांचक होने वाला है. Honda अपने एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी स्कूटर ADV 160 को लॉन्च करने की तैयारी में है, जो Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 को सीधी चुनौती दे सकता है. 157cc लिक्विड-कूल्ड इंजन, एडवांस सेफ्टी फीचर्स, बड़ा स्टोरेज और दमदार डिजाइन के साथ ये स्कूटर यूथ और टूरिंग पसंद करने वालों के लिए बड़ा आकर्षण बन सकता है.

ख़बरें फटाफट

मार्केट में आ रहा धांसू ADV स्कूटर! 157cc इंजन के साथ Aerox 155 से टक्करZoom

Honda ADV 160 को इंडियन मार्केट में जल्द लॉन्च किया जा सकता है.

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) भारतीय बाजार में प्रीमियम सेगमेंट को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी जल्द ही अपना पॉपुलर एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी स्कूटर Honda ADV 160 लॉन्च करने वाली है. ये स्कूटर उन युवा राइडर्स के लिए आकर्षक विकल्प साबित होगी जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और प्रैक्टिकलिटी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन चाहते हैं.

दक्षिण-पूर्व एशिया के बाजारों में पहले से सफल रहे इस स्कूटर को भारत में कोडनेम K4LA के तहत लाया जा रहा है. ये Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 जैसे कंपीटर्स को सीधा टक्कर देगा. लिक्विड-कूल्ड 157cc इंजन, एडवेंचर-इंस्पायर्ड डिजाइन, मॉडर्न फीचर्स और बेहतर स्टोरेज के साथ ADV 160 भारतीय सड़कों पर नया स्टैंडर्ड सेट कर सकता है. आइए कीमत से लेकर इसकी डिजाइन और फीचर्स की संभावित डिटेल पर एक नज़र डालते हैं.

संभावित कीमत

एक्सपेक्टेड लॉन्च 2026 के मिड या अंत तक होने की संभावना है. अनुमानित कीमत ₹1.30 लाख से ₹1.60 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है. ये स्कूटर शहर की भीड़-भाड़ वाली सड़कों से लेकर हाईवे टूरिंग तक के लिए उपयुक्त होगा. होंडा की मजबूत बिल्ड क्वालिटी, विश्वसनीयता और सर्विस नेटवर्क इसे और आकर्षक बनाएगा. राइडर्स अब प्रीमियम मैक्सी स्कूटर सेगमेंट में एक नया रोमांचक विकल्प पाने वाले हैं.

डिजाइन और स्टाइलिंग

Honda ADV 160 का डिजाइन पूरी तरह से एडवेंचर-ओरिएंटेड है. इसमें हाई विंडस्क्रीन, मजबूत बॉडी लाइन्स, LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स दिए गए हैं, जो इसे एक प्रीमियम लुक प्रदान करते हैं. स्कूटर की ग्राउंड क्लीयरेंस अच्छी है, जो खराब सड़कों पर आसानी से चलने में मदद करेगी. 14 इंच का फ्रंट और 13 इंच का रियर व्हील एडवेंचर फील बढ़ाते हैं. राइडर की पोजीशन आरामदायक है और सीट हाइट 780mm के आसपास होने से ज्यादातर भारतीय राइडर्स के लिए सुविधाजनक रहेगी.

इंजन और परफॉर्मेंस

स्कूटर में 157cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है, जो लगभग 16 PS पावर और 14.7 Nm टॉर्क जनरेट करता है. CVT गियरबॉक्स के साथ ये स्मूथ और रिफाइंड परफॉर्मेंस देगा. शहर में आसान मैन्यूवरिंग और हाईवे पर अच्छी स्पीड बनाए रखने की क्षमता इसे बेहतर बनाती है. अनुमानित माइलेज 40-45 kmpl के आसपास रह सकता है. Idling Stop System जैसी तकनीक फ्यूल की बचत में मदद करेगी.

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

ADV 160 मॉडर्न फीचर्स से लैस होगी. इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस इग्निशन, Honda Smart Key, USB चार्जिंग पोर्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल और सिंगल या डुअल चैनल ABS शामिल हो सकते हैं. ऊंची विंडस्क्रीन हवा से सुरक्षा देगी. 27-30 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज हेलमेट और अन्य सामान रखने के लिए पर्याप्त होगा. 8.1 लीटर का फ्यूल टैंक लंबी राइड्स के लिए सुविधाजनक है.

ब्रेकिंग, सस्पेंशन और सेफ्टी

फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. ABS के साथ ये खराब मौसम या इमरजेंसी में बेहतर कंट्रोल देगा. टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर सस्पेंशन सिस्टम आरामदायक राइड सुनिश्चित करेंगे. 133 किलोग्राम वजन के साथ ये सेगमेंट में हल्का और हैंडल करने में आसान रहेगा.

About the Author

Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के रूप में कार्यरत राम मोहन मिश्र 2021 से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और फिलहाल ऑटो डेस्क संभाल रहे हैं. वे कार और बाइक से जुड़ी जानकारी को आसान, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से …और पढ़ें



[ad_2]

Source link

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।