Honda Elevate पर ₹1.81 लाख तक छूट! जानें कीमत, फीचर्स, इंजन और माइलेज


Honda Elevate देश की सबसे पॉपुलर SUVs में से एक है. हालांकि, पिछले कुछ महीनों में इसकी सेल घटी है. इस गिरावट को पीछे छोड़कर नए कस्टमर को लुभाने के लिए कंपनी ने मार्च 2025 में बेहतरीन डिस्काउंट देने का फैसला किया है. अगर आप इस महीने एक मिड साइज एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो एलीवेट एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

कंपनी ने ऑफिशियल बेबसाइट पर घोषणा करते हुए बताया है कि इस महीने नई Elevate की खरीद पर ग्राहक ₹1,81,000 तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं. फिलहाल इसकी कीमत ₹11,59,890 से शुरू होकर ₹15.40 लाख तक जाती है. छूट मिलने के बाद ये और भी सस्ती हो जाएगी. आइए इसकी डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स, सेफ्टी, इंजन और माइलेज डिटेल पर भी नजर डालते हैं.

डिजाइन डिटेल

कंपनी इसे अल्फा-बोल्ड सिग्नेचर ग्रिल, LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स इंटीग्रेटेड DRLs और टर्न इंडिकेटर्स के साथ, LED टेल लैंप्स डुअल ट्रेल्स के साथ और R17 डुअल-टोन डायमंड-कट अलॉय व्हील्स इसे आकर्षक बनाते हैं. ऑटो-फोल्डिंग डोर मिरर्स LED टर्न सिग्नल से लैस हैं और LED फॉग लैंप्स धुंध में बेहतर विजिबिलिटी देते हैं. टॉप क्लास ग्राउंड क्लियरेंस 220mm होने से खराब सड़कों और ऑफ-रोड पर भी आसानी होती है.

स्पेशल एडिशन्स जैसे सिग्नेचर ब्लैक एडिशन में पूरा ऑल-ब्लैक फ्रंट-रियर डिजाइन, ग्लॉस ब्लैक मल्टी-स्पोक R17 व्हील्स, फ्रंट अंडर स्पॉइलर और ब्लैक रूफ रेल्स के साथ स्पोर्टी लुक मिलता है. वहीं ADV एडिशन में ऑल-ब्लैक अल्फा-बोल्ड प्लस ग्रिल एक्टिव ऑरेंज एक्सेंट्स, हूड और डोर्स पर ADV टेरेन डेकल्स, ग्लॉसी ब्लैक अलॉय व्हील्स ऑरेंज हाइलाइट्स और रियर लोअर गार्निश के साथ एडवेंचरस अपील बढ़ती है. कुल मिलाकर डिजाइन युवा और फैमिली बायर्स दोनों को आकर्षित करती है.

केबिन और कम्फर्ट

इंटीरियर की बात करें तो होंडा एलिवेट का केबिन मॉडर्न और प्रीमियम फील देता है. ब्राउन-ब्लैक टू-टोन या नया आइवरी इंटीरियर ऑप्शन लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ उपलब्ध है. स्पोर्टी ब्लैक सीट्स ब्लैक स्टिचिंग और ADV एडिशन में एक्टिव ऑरेंज स्टिचिंग के साथ एंबॉस्ड हैं.

रिदमिक एंबिएंट लाइटिंग 7 कलर्स वाली, प्रीमियम लेदरेट डोर लाइनिंग्स, ग्लॉसी ब्लैक AC वेंट्स और ऑरेंज गियर सराउंड गार्निश इंटीरियर को लग्जरी बनाते हैं. 5 सीटर केबिन स्पेसियस है, जिसमें पर्याप्त लेग रूम और हेड रूम मिलता है. बूट स्पेस 458 लीटर का है, जो फैमिली ट्रिप्स के लिए काफी प्रैक्टिकल है. वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और फुली ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल MAX COOL मोड के साथ लंबी ड्राइव्स भी आरामदायक रहती हैं.

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स की लिस्ट काफी रिच है. इसका 10.25 इंच एडवांस्ड HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करता है. CVT वेरिएंट में स्पोर्टी 7-स्पीड पैडल शिफ्टर्स ड्राइविंग को मजेदार बनाते हैं. हायर वेरिएंट्स में सिंगल पेन सनरूफ, 360 डिग्री सराउंड विजन कैमरा (एक्सेसरी) और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल है. ऑटो डिमिंग IRVM फ्रेमलेस डिजाइन के साथ है. ये सभी फीचर्स रोजमर्रा की ड्राइविंग को आसान और एंजॉयेबल बनाते हैं.

सेफ्टी में होंडा एलिवेट कोई समझौता नहीं करती है. इसे स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, ACE बॉडी स्ट्रक्चर, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट (VSA), हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA), ABS के साथ EBD, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल (ESS), मल्टी-एंगल रियर कैमरा, लेनवॉच कैमरा और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज उपलब्ध हैं. टॉप वेरिएंट्स में होंडा सेंसिंग ADAS (लेवल-2) मिलता है.

इंजन और माइलेज

एलीवेट में रिफाइंड 1.5 लीटर i-VTEC DOHC विथ VTC पेट्रोल इंजन है, जिसकी क्षमता 1498 cc है. ये 121 PS पावर (6600 rpm पर) और 145 Nm टॉर्क (4300 rpm पर) जनरेट करता है. इंजन स्मूथ, रिस्पॉन्सिव और कम फ्रिक्शन वाला है, जो शहर और हाईवे दोनों पर परफेक्ट है. इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या CVT ऑटोमैटिक (7-स्टेप) के साथ खरीदा जा सकता है. इसका ARAI सर्टिफाइड माइलेज मैनुअल में 15.31 kmpl और CVT में 16.92 kmpl है.



Source link