Honda Premium Bikes 2026 Launch: Hornet, Transalp, Gold Wing Price डिटेल जानिए


होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने 2026 मॉडल ईयर की अपनी प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने नई CB750 Hornet E-Clutch और XL750 Transalp E-Clutch को पेश किया है, जबकि Gold Wing को नए कलर ऑप्शन के साथ और CBR1000RR-R Fireblade SP को फ्लैगशिप सुपरस्पोर्ट बाइक के रूप में लाइनअप में बरकरार रखा है.

इन सभी मॉडल्स की बुकिंग देशभर में Honda Topline और BigWing डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है. होंडा की नई E-Clutch तकनीक राइडर्स को क्लच लीवर का इस्तेमाल किए बिना गियर बदलने की सुविधा देगी, जिससे राइडिंग पहले से ज्यादा आसान और आरामदायक होने वाली है. आइए इन चारों प्रीमियम बाइक्स की कीमत और खासियतों के बारे में जानते हैं.

Honda CB750 Hornet E-Clutch

नई Honda CB750 Hornet E-Clutch में 755 cc का पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 67.5 kW (करीब 90.5 hp) की पावर और 75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें होंडा की नई E-Clutch तकनीक दी गई है. ये स्टार्ट, स्टॉप और गियर शिफ्टिंग को अधिक आसान बनाती है.

बाइक में Showa 41mm SFF-BP USD फ्रंट फोर्क्स, 5.0-इंच फुल-कलर TFT डिस्प्ले, Honda RoadSync कनेक्टिविटी, मल्टीपल राइडिंग मोड्स और डुअल 296mm फ्रंट डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं. स्ट्रीटफाइटर डिजाइन वाली ये बाइक शहर और हाईवे दोनों के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹10.49 लाख रखी गई है.

Honda XL750 Transalp E-Clutch

ये एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट की बाइक है. इसमें भी 755cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 67.5 kW (करीब 90.5 hp) की पावर और 75 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. नई E-Clutch तकनीक इसे लंबी दूरी की यात्राओं और रोजमर्रा की राइडिंग दोनों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाती है.

बाइक में 5.0-इंच TFT डिस्प्ले, Honda RoadSync, Showa SFF-CA USD फ्रंट सस्पेंशन, Gravel सहित कई राइडिंग मोड्स और डुअल LED हेडलैंप दिए गए हैं. ये बाइक हाईवे, शहर और खराब रास्तों पर बेहतर संतुलन और आराम देने के लिए डिज़ाइन की गई है. इसकी कीमत ₹13.20 लाख (एक्स-शोरूम, गुरुग्राम) रखी गई है.

Honda Gold Wing

ये लंबे समय से लग्जरी टूरिंग बाइक सेगमेंट की सबसे प्रतिष्ठित मोटरसाइकिलों में शामिल रही है. 2026 मॉडल में इसे नए Gun Metal Black Metallic कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. इसमें 1833 cc का लिक्विड-कूल्ड, हॉरिजॉन्टली-ऑपोज्ड सिक्स-सिलेंडर इंजन मिलता है.

इस पावरट्रेन को 7-स्पीड DCT (Dual Clutch Transmission) के साथ जोड़ा गया है. बाइक में रिवर्स और वॉकिंग-स्पीड मोड, इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, एडवांस्ड ऑडियो सिस्टम और एयरबैग जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत ₹44.30 लाख (एक्स-शोरूम, गुरुग्राम) से शुरू होती है.

Honda CBR1000RR-R Fireblade SP

ये काफी लंबे समय से कंपनी की फ्लैगशिप सुपरस्पोर्ट बाइक बनी हुई है. इसमें 1000cc का इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है, जो 160 kW (करीब 214.5 hp) की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

ये बाइक Öhlins Smart-EC 3.0 इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन, Brembo Stylema R फ्रंट कैलिपर्स, 330 mm डुअल डिस्क ब्रेक्स, Akrapovič टाइटेनियम एग्जॉस्ट और 5.0-इंच TFT डिस्प्ले जैसे हाई-एंड कंपोनेंट्स से लैस है. इसका फोकस ट्रैक-ओरिएंटेड परफॉर्मेंस पर रखा गया है. कंपनी इसे ₹33.50 लाख (एक्स-शोरूम, गुरुग्राम) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर सेल करेगी.



Source link