उद्यान मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ देखा कार्यक्रम

aditisingh
2 Min Read
रायबरेली ! महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत  प्रदेश स्तर पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित हुआ। लखनऊ में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के समस्त 1663 थानों में मिशन शक्ति केन्द्रों का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि मिशन शक्ति महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि इन केन्द्रों के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, परामर्श, प्रशिक्षण एवं रोजगारपरक अवसर प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराए जाएंगे।
लखनऊ से प्रसारित इस आयोजन का सजीव प्रसारण एनआईसी सभागार रायबरेली में किया गया। कार्यक्रम में माननीय उद्यान मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)  सिद्धार्थ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी  उपस्थित रहे। सजीव प्रसारण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ठोस पहल है। इसके माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान की गारंटी मिलेगी तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
एनआईसी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम ने जिले में मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी रूप से लागू करने का संकल्प दोहराया। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुँचाकर इस मिशन को सफल बनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नवीन चंद्रा, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य,ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनय सिंह, वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी, एनजीओ  सबला की सचिव मीनू त्यागी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share This Article
Follow:
Satish Kumar Is A Journalist With Over 10 Years Of Experience In Digital Media. He Is Currently Working As Editor At Aman Shanti, Where He Covers A Wide Variety Of Technology News From Smartphone Launches To Telecom Updates. His Expertise Also Includes In-depth Gadget Reviews, Where He Blends Analysis With Hands-on Insights.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *