Technology

iPad की स्लो स्पीड से हो गए दुखी? इन तीन सेटिंग्स को बदलते ही हो जाएगा सुपरफास्ट

Aman Shanti .In
By Aman Shanti .In On April 23, 2026
1 min read 1.2k views
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now

How To Fix Slow iPad: आपने कोई काम करने के लिए iPad ऑन किया है, लेकिन इसे लोड होने में ही काफी टाइम लग गया. या आप कोई नोट्स लेना चाहते हैं, लेकिन इसका रिस्पॉन्स लेट है तो आपका काम करने का मूड खराब हो सकता है. अगर आईपैड धीमा चल रहा है तो इससे न सिर्फ काम में देरी होती है बल्कि इससे झुंझलाहट भी बढ़ती है. अगर यह प्रॉब्लम लंबे समय तक बनी रहे तो आईपैड यूज करने का मन भी नहीं रहता. अगर आपका आईपैड भी स्लो है और आप इसे फास्ट करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ सेटिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे इसकी स्पीड सुपरफास्ट हो जाएगी. 

Offload Unused Apps को कर दें इनेबल

कई बार स्टोरेज फुल हो जाने के कारण आईपैड की स्पीड स्लो हो जाती है. ऐप्पल का कहना है कि डिवाइस को स्मूदली यूज करने के लिए 1GB का फ्री स्पेस होना चाहिए. ऐसे में अगर आपके आईपैड की स्टोरेज फुल हो गई है तो आप उन ऐप्स को हटाकर स्टोरेज बचा सकते हैं, जिन्हें आप यूज नहीं कर रहे. इसके लिए आप अनयूज्ड ऐप्स को ऑफलोड कर सकते हैं. इससे ऐप्स की फाइल्स और डेटा तो आईपैड में स्टोर रहेगा, लेकिन ऐप्स रिमूव हो जाएगी. इस सेटिंग को इनेबल करने के लिए सेटिंग में जाकर ऐप्स सेक्शन में जाएं और ऐप स्टोर ओपन करें. यहां स्क्रॉल डाउन करने पर आपको ऑफलोड अनयूज्ड ऐप्स का ऑप्शन दिखेगा, जिसे इनेबल कर दें.

 Low Power Mode को कर दें बंद

कई यूजर्स बैटरी बचाने के लिए आईपैड में Low Power Mode ऑन रखते हैं. यह डिस्प्ले ब्राइटनेस को कम करने के साथ-साथ 5G को बंद कर देता है और कई दूसरी प्रोसेसेस को भी पॉज कर देता है. हालांकि, इसका एक नुकसान भी है. Low Power Mode में आईपैड लेग करना शुरू कर देता है. इससे परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है और आपको लगेगा कि आईपैड स्लो हो गया है. इसलिए पीक परफॉर्मेंस के लिए इस मोड को बंद कर दें.

वेबसाइट डेटा और cache को रखें क्लियर

लगातार कई दिनों तक इस्तेमाल के बाद cache और वेबसाइट डेटा इकट्ठा हो जाता है. इस वजह से किसी खास ऐप में दिक्कत आने लगती है. अगर आपको लगता है कि आपका आईपैड सही काम कर रहा है, लेकिन ब्राउजर ओपन करते ही स्लो हो जाता है तो इसके पीछे cache और वेबसाइट डेटा का हाथ हो सकता है. ब्राउजर में जाकर इस डेटा को डिलीट कर दें. इससे आईपैड एकदम फास्ट काम करने लगेगा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
YouTube Channel Join Now
Instagram Follow Join Now
Aman Shanti .In

Aman Shanti .In

Satish Kumar एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और न्यूज़ पब्लिशर हैं। ये Sarkari Yojana, Technology News और Automobile Updates पर लेख लिखते हैं। इनके लेखों का उद्देश्य लोगों को सही और तेज जानकारी देना है।